गुरुग्राम जिले में तीन हजार रुपए के लेन-देन को लेकर नाबालिग युवक केशव की चाकू से हत्या की वारदात का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें खून से लथपथ सड़क पर पड़े युवक केशव को उसका दोस्त संभाल रहा है। दोस्त के कपड़े भी खून से सने हुए हैं। वीडियो में राहगीर पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर कॉल करने को बोल रहे हैं, जबकि केशव को उसका दोस्त संभाल रहा है। यह वीडियो घटना के तुरंत बाद रिकॉर्ड किया गया था, जो अब पुलिस इंवेस्टिगेशन के दौरान सामने आया है। पुलिस के अनुसार इनका विवाद दिसंबर 2025 में शुरू हुआ था, जब केशव के दोस्त धीरज ने आरोपी मानू से 3 हजार रुपए उधार लिए थे। केशव ने दोस्त की ओर से पैसे लौटाने का दबाव बनाने में हस्तक्षेप किया था। आरोपी ने इसे अपमानजनक मानकर गुस्से में हमला कर दिया। आरोपी अरेस्ट किया जा चुका हालांकि इस केस में आरोपी मानू को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है और उससे हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। आरोपी ने केशव के सीने और कंधे में कई वार किए थे। जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। कार शोरूम के पास वारदात मंगलवार दोपहर सेक्टर-16 में एक ऑटो मोबाइल शोरूम के बाहर बड़ा बैजपुर गांव, पलवल जिला के 17 वर्षीय केशव की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी शीतला कॉलोनी, सेक्टर-5 के रहने वाले मानू (24 वर्ष) ने विवाद के दौरान केशव के सीने और कंधे में कई वार किए। चाकू का हिस्सा शरीर में फंसा चाकू का एक हिस्सा पीड़ित के शरीर में ही फंस गया, जबकि आरोपी दूसरे हिस्से के साथ फरार हो गया। वीडियो में खून से लथपथ केशव को जमीन पर लेटे देखा जा रहा है, जबकि उसका एक दोस्त उसे संभालने की कोशिश कर रहा है। दोस्त की गोद में कराह रहा केशव दोस्त बार-बार पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करने और एम्बुलेंस बुलाने की बात कहता सुनाई दे रहा है। जबकि पीड़ित केशव कराह रहा है और आसपास के लोग घायल युवक को सहारा देने में जुटे दिख रहे हैं। मामले की जांच में जुटी पुलिस पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया था कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया और रिमांड पर लिया गया है। जांच में दो प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी शामिल किए गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
गुरुग्राम में केशव हत्याकांड का वीडियो आया सामने:चाकू लगने पर संभालता दिखा दोस्त; ₹3 हजार के लेने-देन पर विवाद
