श्रावण माह के पवित्र महीने में सभी शिवालय-देवालय की सफाई कर सुसज्जित किया जाएगा : महापाैर

Spread the love

निगम महापाैर संजय पाण्डे ने नगर निगम के सफाई कर्मचारियों से कहा कि मंदिरों के आसपास किसी प्रकार की गंदगी ना हो। कचरे का ढेर मंदिर के पास ना हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। सावन माह को देखते हुए शहर के सभी मंदिरों, शिवालयों और देवालयों के आस-पास की साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में पवित्र स्थानों के पास किसी भी प्रकार की गंदगी नहीं दिखनी चाहिए। सफाई दरोगा व मेट से उन्होंने कहा कि देवस्थानों के आस-पास की व्यापक साफ सफाई प्रतिदिन होनी चाहिए। इस पवित्र महीने में सभी मंदिर, शिवालय और देवालय की सफाई कर उनको सुसज्जित भी किया जाएगा। जिससे कि सभी सनातनी इस माह को पूर्ण आस्था, पवित्रता और निष्ठापूर्वक मना सकें।