रेवाड़ी पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली:बोले-कांग्रेस बड़ी पार्टी, टिप्पणी नहीं, राज्यसभा चुनाव में जैसी पहले थी, वैसी रहेगी

Spread the love

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने बुधवार को रेवाड़ी में राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक बड़ी पार्टी है। उस पर टिप्पणी करना ठीक नहीं है। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की जो स्थिति पहले थी, वही आगे भी रहने वाली है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के सीएम नायब सैनी प्रदेश में ही नहीं दूसरे प्रदेशों में भी लोकप्रिय है। देश में जहां भी चुनाव होते हैं, वहां के लोग उन्हें सुनना चाहते हैं। इसलिए दूसरे प्रदेशों की तरह पंजाब और पश्चिमी बंगाल में सीएम सैनी पार्टी का प्रचार करने जाते हैं। निर्दलीय को हमारा समर्थन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 3 उम्मीदवार मैदान में हैं। हमारा एक उम्मीदवार है और उनकी जीत निश्चित है। एक उम्मीदवार कांग्रेस का और एक निर्दलीय है। हम कांग्रेस को वोट नहीं दे सकते और निर्दलीय को हमारा समर्थन है। अरविंद यादव के घर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली बुधवार शाम को भाजपा नेता अरविंद यादव की माता बिमला देवी के निधन पर शोक व्यक्त करने रेवाड़ी पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात कही। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली और पार्टी के अन्य नेता भी उनके साथ मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने परिवार के साथ समय गुजारा और सांत्वना दी।