हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही की डेथ मिस्ट्री:कलाकार बोले-काम को लेकर स्ट्रेस, फाइनेंशियल प्रॉब्लम ज्यादा थी; नई फिल्म अंगद रिलीज होना बाकी

Spread the love

हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही की मौत एक डेथ मिस्ट्री बनकर रह गई है। कलाकारों एवं उनसे जुड़े लोगों से बातचीत में सामने आया है कि दिव्यांका फिल्म व गानों में काम न मिलने को लेकर स्ट्रेस में रहती थी और फाइनेंसली प्रॉब्लम भी झेल रही थी। इसके चलते दिव्यांका ने गुरुग्राम रहना छोड़ दिया था और पिछले कई दिनों से वह अपने घर गाजियाबाद में ही रह रही थी। वह घर पर ही अपने जानकारों से काम को लेकर बात करती रहती थी और करीब 15-20 दिन पहले अपने किसी निजी दोस्त से फाइनेंसली मदद भी मांगी थी। उनकी मौत के कई रहस्य माने जा रहे हैं। परिवार के अनुसार, दिव्यांका घर पर अपने कमरे में अकेली थी और हार्ट अटैक आने व जमीन पर नीचे गिरने से सिर में अंदरूनी चोट लगने से मौत बताई जा रही है। मगर दिव्यांका का न पोस्टमार्टम करवाया गया, तो न ही कोई पुलिस सूचना दी गई। मंगलवार रात्रि को दिव्यांका की मौत के बाद बुधवार सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिवार ने कोई आरोप या शक भी नहीं जताया है। अंगद फिल्म की शूटिंग पूरी की थी हालांकि, दिव्यांका ने हाल ही में हरियाणवी कलाकार बिंदर दनौदा के साथ अंगद फिल्म की शूटिंग पूरी की थी, जिसकी अभी रिलीज डेट तय नहीं हुई है। यह फिल्म जल्द ही आने वाली है। दिव्यांका ने बटेऊ हरियाणा तै, कंगन भोली के, बदमाशां का ब्याह, विलेन अगेन, 9 राउंड विलेन रहण दै जैसे कई गाने हिट दिए। पहला गाने विलेन के साथ हरियाणवी इंडस्ट्री में सफर शुरू किया था। दिव्यांका हरियाणवी कलाकार केडी, मासूम शर्मा, अमित सैनी रोहतकिया, बिंदर दिनौदा, खासा आला चाहर व कई कलाकारों के साथ काम किया है। वे अपनी खूबसूरती के लिए चर्चित थी और इसी के चलते टिकटॉक के बाद सोशल मीडिया पर जल्द ही लोकप्रियता पा ली। कलाकार बोले, मौत की सूचना नहीं थी, जिससे अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाए हरियाणवी कलाकार बोले, दिव्यांका की मौत की सूचना भी परिवार की ओर से किसी को नहीं दी गई। हर किसी को खबरें या सोशल मीडिया के माध्यम से ही सूचना मिली है। रात्रि को घटना के बाद सुबह ही अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। दिव्यांका गाजियाबाद में गई हुई थी। उनकी मौत के बारे में किसी को पता भी नहीं चल पाया, जिस कारण कोई भी उनके अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच गया। स्ट्रेस को लेकर दिव्यांका से नहीं हुई कोई बात- भाई एक्ट्रेस दिव्यांका के भाई दीपांशु ने दैनिक भास्कर एप से बातचीत में बताया, मंगलवार रात को दिव्यांका अपने कमरे में ही थी। उस दौरान घर पर हिमांशु ही था। दिव्यांका को पहले अटैक आया है और फिर वह जमीन पर नीचे गिर गई। तब उसके सिर में अंदरूनी चोट लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। जब रात करीब 8 बजे हिमांशु वहां पर गया, तो वह बेहोश पड़ी थी। उसका शरीर मिट्‌टी हो चुका था, तो वे अस्पताल लेकर नहीं गए और जिससे पोस्टमार्टम नहीं करवाया। स्ट्रेस को लेकर बताया कि उनकी दिव्यांका से इस तरह की कोई बातचीत नहीं हुई थी और न ही उसने कभी काम को लेकर बताया। वे ना ही इस बारे में अधिक बातचीत करना नहीं चाहते और न ही किसी पर आरोप है। काम को लेकर स्ट्रेस था- कलाकार दिनौदा हरियाणवीं कलाकार बिंदर दनौदा ने दैनिक भास्कर एप की टीम से बातचीत में बताया, उन्होंने दिव्यांका के साथ हाल ही में अंगद फिल्म पूरी की थी, जिसकी रिलीजि डेट भी तय नहीं हुई। अब अचानक दिव्यांका की डेथ की सूचना मिली तो विश्वास भी नहीं हुआ। दिव्यांका अच्छी कलाकार थी और एक्टिंग को लेकर गंभीर थी। कई बार कलाकारों के लिए काम या फाइनेंस की दिक्कत आती ही है। दिव्यांका भी काम को लेकर स्ट्रेस में थी। फिल्म शूटिंग के दौरान बेहतर समय बीता और एक-दो बार काम व फाइनेंसली को लेकर दिक्कत बताई थी। 15 दिन पहले किसी जानकार के साथ उसकी बात हुई थी। दिव्यांका ने कई गाने हिट दिए- बाजवान हरियाणवी फिल्म प्रोड्यूसर एवं जींद निवासी रविंद्र बाजवान ने बताया, यह दुखद समाचार है। सभी कलाकारों को दिव्यांका के चले जाने का दुख है और हर किसी को विश्वास तक नहीं हो रहा। दिव्यांका ने कई गानों में काम किया, उनमें कुछ गाने हिट भी हुए। पता चला है कि इन दिनों काम को लेकर स्ट्रेस में थी। जानिएं परिवार में कौन-कौन दिव्यांका की ज्वाइंट फैमिली है और परिवार गाजियाबाद में रहता है। उनके पिता गजेंद्र सिरोही ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं और माता अनीता हाउस वाईफ है। दो भाई है, जिनमें दीपांशु व हिमांश है। दीपांशु ने बताया, दिव्यांका पहले गुरुग्राम में रहती थी। मगर इन दिनों चार से पांच माह से वह गाजियाबाद में अपने घर पर ही रह रही थी। दिव्यांका अक्सर पहले बाहर ही रहती थी। घटना के बाद दिव्यांका का फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। उनके साथी कलाकार व उनके जुड़े सोशल मीडिया इंफ्लयूएंशर भी संपर्क कर रहे हैं। सिरसा में बना था अचानक प्रोग्राम एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का सिरसा जेसीडी में भी अचानक प्रोग्राम बना था। इससे पहले कोई सूचना नहीं थी। सिंगर मासूम शर्मा का सिरसा के जेसीडी में लाइव शो था और कर्ण चौटाला की ओर से बातचीत कर रखवाया गया था। तभी दिव्यांका का भी मासूम के साथ प्रोग्राम तय हुआ और शो एंडिंग के दौरान एंट्री ली और मासूम शर्मा ने खुद दिव्यांका का नाम लेकर दर्शकों से परिचय करवाया था। तभी कुछ देर दोनों ने एक साथ परफॉर्मेंस दी थी। जिला परिषद सिरसा के चेयरमैन कर्ण चौटाला ने भी सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दुख जताया है।