फरीदाबाद में युवक को कार ने कुचला, मौत:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर सड़क क्रास करते समय हादसा, बिहार का रहने वाला

Spread the love

फरीदाबाद जिले में दिल्ली-मुंबई-एक्सप्रेसवे पर रोड़ क्रास करते समय गाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसा सेक्टर 8 पुल के पास हुआ, जब मृतक अपने घर को वापस लौट रहा था। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में रखवा दिया है। काम से वापस घर लौट रहा था जानकारी के अनुसार मृतक का नाम अमरजीत (30) है। मूल रूप से वह बिहार का रहने वाला था। सोमवार की शाम को वह मजदूरी करके पैदल वापस घर लौट रहा था। वह पैदल की सेक्टर 8 के पास से दिल्ली-मुंबई-एक्सप्रेसवे पर रोड़ क पार कर रहा था। इसी दौरान एक कार ने उसकों टक्कर मार दी। कार की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साल 2022 में हुई थी शादी मृतक के ससुर मितलेश ने बताया कि साल 2022 में अमरजीत के साथ उन्होंने अपनी लड़की की शादी की थी। वह गांव सिंह में किराए के मकान में परिवार के साथ रह रहा था। जैसे ही उनको मामले की सूचना मिली, तो वह मौके पर पहुंचे और अमरजीत को अस्पताल लेकर आए, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही अमरजीत की मौत हो चुकी है। शव को पोस्मार्टम के लिए रखवाया मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्मार्टम के लिए सिविल अस्पताल के बीके में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।