सिरसा जिले के मंडी डबवाली में एक महिला की गला रेतकर हत्या करने के मामले में खुलासा हुआ है। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ब्यॉयफ्रेंड विक्रम भाट महिला सुमन से करीब दो से ढाई साल से संपर्क में था। दोनों सोशल मीडिया पर इंस्ट्राग्राम के जरिए संपर्क में आए थे और धीरे-धीरे बातचीत होने लगी। विक्रम पहले राजस्थान के हनुमानगढ़ में शीलाजीत बेचने का काम करता था। उसी दौरान दोनों ही मुलाकात हुई और दोनों की एक-दूसरे से नजदीकियां बढ़ने लगी और रिलेशनशिप में आ गए। पुलिस के अनुसार, विक्रम महिला सुमन के मायका सिरसा के डबवाली स्थित कबीर बस्ती का रहने वाला है और महिला के छोटे भाई से संपर्क में था। करीब दो साल पहले सुमन अपने पति से अलग होकर डबवाली में आकर किराए के मकान में रहने लगी। तब से दोनों एक-दूसरे से मिलते-जुलते थे और फोन पर बात होती थी। उनके बीच अक्सर पैसों का लेन-देन रहता था। अब सुमन विक्रम पर 50 हजार रुपए और देने का दबाव बना रही थी। शुक्रवार रात करीब 8 बजे विक्रम सुमन के पास उसके कमरे पर पहुंचा और उसके 11 साल के बेटे को 100 रुपए दुकान से चीज खरीदने को भेज दिया। उसी वक्त दोनों के बीच पैसों को लेकर सुमन और विक्रम के बीच झगड़ा हो गया और हाथापाई तक नौबत आ गई। इस बीच विक्रम ने वहीं पास में पड़े चाकू से सुमन का गला रेत दिया। जब वह घटना को अंजाम देकर वहां से भागने की फिराक में था तो महिला का बेटा वापिस आ पहुंचा। विक्रम ने बच्चे से कहा-कोई पूछे तो कह देना कि गगन आया था। बच्चा कमरे के अंदर गया तो अपनी मां को खून से लथपथ देखा तो वह चिल्लाते हुए बाहर आया। तब लोग वहां पहुंचे और पुलिस कंट्रोल पर सूचना दी। सिलसिलेवार ढंग से जानिएं पूरा मामला : महिला के छोटे भाई से आना-जाना था ब्वॉयफ्रेंड का डीएसपी कपिल अहलावत के अनुसार, घटना के कुछ देर बाद ही डबवाली पुलिस ने आरोपी ब्वॉयफ्रेंड विक्रम भाट को पकड़ लिया। विक्रम ने पुलिस पूछताछ में बताया, मृतका सुमन के दो भाई है और उसके छोटे भाई शिव के साथ विक्रम का आना-जाना था और परिवार को जानता था। दोनों आपस में रिलेशनशिप में थे और उस वक्त लाइट भी नहीं थी। इसी का फायदा विक्रम ने उठाया और घटना को अंजाम दे दिया। 50 हजार रुपए मांग रही थी सुमन सुमन के साथ विक्रम का पैसों का लेने-देन था। सुमन ने कई बार विक्रम से पैसे उधार लिए और अब फिर से वह 50 हजार रुपए देने का दबाव बना रही थी। उसी के चलते विक्रम सुमन के पास गया था। झगड़ा होने पर चाकू से गला काट दिया। अभी पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर हथियार बरामद करेगी। जांच में कई खुलासे हो सकते हैं। अभी पुलिस ने महिला के अन्य रिलेशनशिप के जांच में सामने न आने की बात कही है। सुमन सोशल मीडिया पर रहती थी एक्टिव मृतका सुमन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थी और इंस्टाग्राम पर अकाउंट थी। इसी के जरिए उसकी विक्रम से जान-पहचान हुई थी। डीएसपी बोले, महिला के भाई के बयान पर केस दर्ज डीएसपी कपिल अहलावत के अनुसार, मृतका के भाई डबवाली के कबीर बस्ती निवासी राजू के बयान पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1) और 332 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। डबवाली सीआईए व सिटी थाना पुलिस की टीम ने आरोपी को जल्द काबू पा लिया। भाई बोला-12 साल पहले हनुमानगढ में हुई थी शादी भाई राजू द्वारा दिए बयान के अनुसार, उसकी बहन की शादी करीब 12 साल पहले हनुमानगढ़ में हुई थी। वह पिछले 2-3 साल से मंडी डबवाली में ही रह रही थी। शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे उसकी माता ने उसे बताया कि उसकी बहन के साथ किसी ने मारपीट की है। जब वह मृतका के किराए के मकान वार्ड नंबर 15 पहुंचा, तो वहां भीड़ जमा थी। राजू ने अपने भांजे (मृतका के पुत्र) से पूछा तो उसने बताया कि करीब 8 बजे आरोपी विक्रम उसकी मां से मिलने आया था। विक्रम ने भांजे को मोबाइल देकर घर के अंदर भेज दिया और कुछ देर बाद बाहर आकर उसे अपने साथ ले गया। आरोपी ने भांजे को 100 रुपये देकर कुछ खाने के लिए कहा और वहां से चला गया। जब भांजा घर लौटा तो उसने अपनी मां को मृत पाया।
डबवाली महिला हत्या में खुलासा-ब्वॉयफ्रेंड ससुराल में बेचता था शीलाजीत:ढाई साल पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, 50,000 का दबाव पर बिगड़ी बात
