कपड़ों पर लग गया है होली का जिद्दी गहरा रंग, ऐसे करें चुटकियों में साफ

Spread the love

होली खेलने के बाद जिस चीज की सबसे ज्यादा चिंता होती है वह है कपड़ों पर लगे रंगों के जिद्दी दाग. खासकर सफेद या हल्के रंग के कपड़ों पर ये दाग जल्दी नजर आते हैं और कई बार साधारण धुलाई से नहीं निकलते. अगर आपके कपड़ों पर भी होली के रंग चढ़ गए हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान घरेलू नुस्खों की मदद से इन दागों को काफी हद तक हटाया जा सकता है.