सिरसा में एक प्रमुख ज्वेलरी शॉप पर शनिवार शाम को आयकर विभाग ने छापेमारी की। इस दौरान टीम ने आते ही ज्वैलर्स के स्टाफ से पूछताछ की और लेन-देन और आमदनी से जुड़ी डिटेल मांगी। टीम ने शॉप मालिक को भी पूछताछ के लिए बुलाया और शॉप का सारा रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, ये कार्रवाई आयकर विभाग हिसार की टीम ने की। इस दौरान 6-7 सदस्य टीम में शामिल थे और जिसमें सभी ने लेखा-जोखा से लेकर डिजिटल लेन-देन से जुड़ी जानकारी और दस्तावेजों की जांच की और टीम ने जांच कर साक्ष्य के तौर पर वीडियोग्राफी भी करवाई। ये कार्रवाई करीब डेढ से दो घंटे तक चली। यह कार्रवाई शहर के भादरा बाजार में गोलछा वाली गली में शेरपुरा ज्वैलर्स पर की गई। इससे बाकी दुकानदारों व बाजार में चर्चा का विषय बना रहा। वहीं, शॉप संचालक ने भी कुछ बोलने या टीम ने वीडियो बनाने से इनकार कर दिया। कार्रवाई पूरी होने के बाद टीम देर शाम को वापस लौटी। हालांकि, दुकानदार की ओर से पहले से काफी लेखा-जोखा ठीक किया हुआ था।
सिरसा में ज्वेलरी शॉप पर आयकर टीम की रेड:हिसार से पहुंची 7 सदस्यों की टीम, दो घंटे तक की जांच, रिकॉर्ड कब्जे में लिया
