नारनौल में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत:रिलायंस स्मार्ट बाजार में काम करता था, ड्यूटी पर जाते वक्त हुआ हादसा

Spread the love

महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी थाना क्षेत्र में गांव कालबा के बस स्टैंड के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के शव का नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। निजामपुर के गांव बामनवास खेता निवासी रोहताश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा प्रदीप कुमार अविवाहित था। वह बाइक पर सवार होकर ड्यूटी के लिए नारनौल स्थित रिलायंस स्मार्ट बाजार जा रहा था। उसकी ड्यूटी दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक थी। कालबा के पास हुआ हादसा रोहताश के अनुसार करीब 12:30 बजे सूचना मिली कि कालबा बस स्टैंड के पास उसके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है। जब वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे तो पता चला कि एक ट्रक के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए पीछे से प्रदीप की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टरों ने किया मृत घोषित घायल को उपचार के लिए सीएचसी नांगल चौधरी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।