सप्लीमेंट शोरूम पर फायरिंग करने वाले शूटरों का एनकाउंटर:करनाल में STF के साथ मुठभेड़, पैर में गोली मारकर पकड़े; लॉरेंस गैंग का नाम आया था

Spread the love

करनाल में STF ने 2 शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशो के पैर में गोली लगी है। करनाल के सिविल अस्पताल में बदमाशों का इलाज चल रहा है। एसटीएफ की टीम मंगलवार देर शाम बदमाशों की घेराबंदी करने गई थी। अधिकारियों का कहना है कि एक बदमाश ने टीम को देखते ही गोलियां चला दीं। जिसमें एक कॉन्स्टेबल के बिल्कुल पास से एक गोली निकली। जवाबी कार्रवाई में एसटीएफ की गोली बदमाशों के पैर में लगी। डीएसपी अमन कुमार ने बताया कि आरोपियों ने 27 फरवरी को सोनीपत में पहल न्यूट्रिशन के शोरूम के बाहर फायरिंग की थी। वारदात के बाद आरोपियों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इसके बाद बदमाशों ने अन्य 2 जगहों पर भी फायरिंग की थी। अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा घटनाक्रम… अब पढ़िए…क्या है न्यूट्रीशन सेंटर पर फायरिंग केस —————— यह खबर भी पढ़िए… सोनीपत में सप्लीमेंट शोरूम पर फायरिंग,VIDEO:बदमाशों का दावा- लॉरेंस गैंग के कहने पर की; मासूम शर्मा को सरपंचों से माफी मांगने को कहा सोनीपत में शुक्रवार को बहालगढ़ चौक स्थित पहल न्यूट्रिशन (सप्लीमेंट) के शोरूम पर बाइक सवार 3 बदमाशों ने फायरिंग की। गोली लगने से शोरूम का शीशा टूट गया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। (पूरी खबर पढ़े)