पानीपत के विकासनगर एरिया में 2 बदमाशों ने एक बिजनेसमैन पर गंडासियों से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके सिर और कमर पर ताबड़तोड़ कई वार किए। बदमाशों को देखते ही आसपास के लोग भी डरकर दूर हट गए। अब इस घटना से जुड़ी एक वीडियो भी सामने आई है। 2 बदमाश एक ब्लैक कलर की स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर आते दिख रहे हैं। गली में जा रहे बिजनेसमैन को घेरकर अचानक उस पर वार कर दिया। इसके बाद मोहल्ले की ही एक महिला ने आरोपियों को मारकर वहां से भगाया। गंभीर रूप से घायल कारोबारी का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उधर, पानीपत पुलिस ने बिजनेसमैन की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पढ़िए वीडियो में क्या दिख रहा… परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया
परिवार का कहना है कि गली के पास ही रहने वाले युवकों से मनीष की किसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी। इसी के चलते आरोपियों ने उसके ऊपर हमला किया। वहीं, 15 दिन पहले ही मनीष की बेटी का जन्मदिन भी था। मनीष को पानीपत के ही एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां गंभीर हालत में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस बोली- वीडियो से आरोपियों की जांच कर रहे
घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर 29 पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की जांच की जा रही है।
पानीपत में बिजनेसमैन पर गंडासों से हमला, VIDEO:सिर पर ताबड़तोड़ कई वार किए, जमीन पर गिराकर पीटा; महिला ने मारकर भगाए आरोपी
