मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:इजराइल-ईरान जंग- कुवैत ने 3 अमेरिकी फाइटर जेट गिराए; चांदी ₹23 हजार महंगी; UP में परिवार के 4 लोगों को कुल्हाड़ी से काटा

Spread the love

नमस्कार, कल की बड़ी खबर इजराइल-ईरान जंग के बीच कुवैत के तीन अमेरिकी जेट मार गिराने की है। अमेरिका ने कहा- उन्होंने ये गलती से किया। दूसरी खबर पाकिस्तान क्रिकेट टीम से जुड़ी है। हारने पर खिलाड़ियों को पैसे भरने होंगे। ⏰ आज का प्रमुख इवेंट्स, जिस पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. इजराइल-ईरान जंग; अमेरिका बोला- कुवैत ने हमारे 3 फाइटर जेट गलती से मार गिराए इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग के तीन दिन हो गए हैं। अमेरिका ने बताया कि कुवैत ने उसके 3 F-15E स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट्स को गिरा दिया है। अमेरिकी सेना के मुताबिक, कुवैत के एयरडिफेंस सिस्टम ने गलती से इन विमानों को दुश्मन समझकर निशाना बनाया। हादसे में सभी अमेरिकी पायलट सुरक्षित हैं। ईरान में 555 की मौत, 740 घायल: अमेरिका और इजराइल ने मिलकर अब तक ईरान के 1000 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए हैं। अब तक 555 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 700 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 28 फरवरी को शुरू हुई इस लड़ाई के पहले दिन हुई बमबारी में ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए थे। जंग से जुड़े 4 बड़े अपडेट्स… ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के दो दिन बाद उनकी पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। खामेनेई की पत्नी मंसूरेह खोझस्तेह इजराइल के हवाई हमलों में घायल हो गईं थीं। कतर के 2 एनर्जी ठिकानों पर ईरान ने ड्रोन अटैक किया। पहला ड्रोन मेसाईद में एक बिजली घर के पानी के टैंक से टकराया। दूसरा ड्रोन रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में गिरा। ईरान की तरफ से सऊदी अरामको कंपनी की रास तनूरा रिफाइनरी के पास ड्रोन हमला किया गया। जिसके बाद रिफाइनरी को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था। इजराइल ने पहली बार आयरन बीम नाम की नए लेजर डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल किया। इसकी मदद से हिज्बुल्लाह की तरफसे दागे गए रॉकेटों को हवा में ही रोक दिया गया। पूरी खबर पढ़ें… 2. इजराइल-ईरान जंग: ओमान में एक भारतीय की मौत, मोदी ने सऊदी प्रिंस से बात की इजराइल-ईरान जंग के बीच ओमान की खाड़ी में सोमवार को एक तेल टैंकर पर बम से लैस ड्रोन बोट से हमला किया गया, जिसमें एक भारतीय नाविक की मौत हो गई। पीएम ने सऊदी प्रिंस से बात की: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहरीन के किंग और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से फोन पर बात की। पीएम ने दोनों देश के नेताओं से भारतीय समुदाय को लोगों की सुरक्षा को लेकर चर्चा की। पीएम ने कहा- पश्चिम एशिया में हालात चिंताजनक हैं। भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी देशों के साथ मिलकर काम करेगा। पूरी खबर पढ़ें… 3. जंग के हालातों के बीच चांदी एक दिन में 23 हजार रुपए महंगी, सोना ₹8000 बढ़ा अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के चलते 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 8 हजार रुपए बढ़कर 1.67 लाख रुपए पहुंच गया है। पहले इसकी कीमत 1.59 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी।वहीं, एक किलो चांदी 23 हजार रुपए बढ़कर 2.90 लाख रुपए पर पहुंच गई है। सोने-चांदी के दाम बढ़ने के 3 मुख्य कारण मिडिल ईस्ट में अमेरिका-ईरान जंग और रूस-यूक्रेन वार्ता फेल होने से असुरक्षा का माहौल है। लोग गोल्ड में पैसा लगा रहे हैं। अमेरिकी फेड से इस साल ब्याज दरें घटाने के संकेत दिए हैं। दरें कम होने पर गोल्ड जैसी चीजों की डिमांड बढ़ जाती है। पिछले दिनों दोनों मेटल्स में बड़ी गिरावट के बाद दाम आकर्षक हो गए। निवेशक और ज्वेलर्स ने सस्ते में खरीदना शुरू कर दिया। पूरी खबर पढ़ें… 4. केशव बोले- गो-माता को खरोंच पहुंचाने की किसकी औकात, शंकराचार्य हमारे भगवान यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने काशी में कहा कि शंकराचार्य का स्थान सर्वोपरि है। वे भगवान शंकराचार्य हैं। वे कहीं भी जाएंगे, हम उनका स्वागत करेंगे। एक रामभक्त होने के नाते मैं खुद ही उनका अभिनंदन करने को तैयार हूं। शंकराचार्य के यूपी सरकार में गोहत्या के आरोपों पर केशव ने कहा- यूपी में अब कानून का राज है। गो माता के प्रति देश-प्रदेश की सरकार आस्था रखती है। किसी भी अपराधी या हत्यारे की इतनी औकात नहीं कि वह गो माता को नुकसान पहुंचा सके। सपा प्रमुख अखिलेश यादव को केशव ने ढोंगी बताया। पढ़ें पूरी खबर… 5. बेटे ने मां-बाप, बहन और दादी की हत्या की, बहराइच में कुल्हाड़ी से 30 मिनट तक मारता रहा बहराइच में युवक ने अपने माता-पिता, बहन और दादी को कुल्हाड़ी से काट डाला। वह 30 मिनट तक चारों पर ताबड़तोड़ वार करता रहा। बड़ा भाई बीच-बचाव करने आया तो उसकी जान लेने की कोशिश की, लेकिन किसी तरह वो बच गया। 10 साल का भतीजा पूरी वारदात को छिपकर देखता रहा। चीख-पुकार सुनकर गांव वाले भागकर मौके पर पहुंचे तो मंजर देखकर दंग रह गए। फर्श और बेड पर लाशें बिछी थीं। बड़ा भाई दर्द से कराह रहा था। लोगों को देखकर आरोपी ने सुसाइड करना चाहा। ईंट से अपने सिर पर कई वार किए। खून ज्यादा बहने की वजह से बेहोश हो गया। पढ़ें पूरी खबर… 6. पाकिस्तान की वर्ल्डकप टीम के प्लेयर्स पर 50-50 लाख जुर्माना, PCB बोला- यह हारने की सजा टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा कदम उठाया है। पाकिस्तान के हर खिलाड़ी पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपए (16.28 लाख भारतीय रुपए) का जुर्माना लगाया गया। टीम के खराब प्रदर्शन से PCB नाराज: PCB ने कहा कि अगर अच्छे प्रदर्शन पर इनाम मिलता है, तो खराब प्रदर्शन पर सजा भी मिलेगी। भारत से हार के तुरंत बाद टीम को यह फैसला बता दिया गया था। बोर्ड अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि अब खिलाड़ियों को आर्थिक फायदा केवल अच्छे प्रदर्शन के आधार पर ही मिलेगा। पूरी खबर पढ़ें… 7. भारत को यूरेनियम देगा कनाडा: पीएम मोदी और कार्नी की मुलाकात के बाद करार प्रधानमंत्री मोदी और कनाडाई PM मार्क कार्नी के बीच सोमवार सुबह हैदराबाद हाउस में मुलाकात हुई। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- भारत और कनाडा के बीच निवेश-ट्रेड डील पर बातचीत हुई है। सिविल न्यूक्लियर एनर्जी में, हमने यूरेनियम की दीर्घकालिक आपूर्ति के लिए एक ऐतिहासिक समझौता किया है। भारत में निवेश को बढ़ावा दे रहा कनाडा: भारत इस समय दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। कनाडा के सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, दोनों देशों के बीच सालाना व्यापार 21 अरब डॉलर से ज्यादा है। भारत में 600 से ज्यादा कनाडाई कंपनियां काम कर रही हैं। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून
⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: देशभर में होलिका दहन, उज्जैन में महाकाल की विशेष आरती: भोपाल में CM यादव ने होली जलाई; मुंबई में लव-जिहाद की थीम पर होलिका दहन (पढ़ें पूरी खबर) 2. नेशनल: महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल-प्लांट से ओलियम गैस का रिसाव: इलाके में मची अफरा-तफरी, 2600 लोगों को सुरक्षित जगह पर शिफ्ट किया गया (पढ़ें पूरी खबर) 3. नेशनल: भारत रूस से 5 S-400 सुदर्शन डिफेंस सिस्टम खरीदेगा: पाकिस्तान-चीन सीमा पर तैनात किया जाएगा; वायुसेना ने इसे ऑपरेशन सिंदूर में गेम चेंजर बताया था (पढ़ें पूरी खबर) 4. नेशनल: सुप्रीम कोर्ट बोला-AI जेनरेटेड सबूतों पर फैसला लेना बिल्कुल गलत: इसका सीधा असर न्याय प्रक्रिया पर पड़ता है; बार काउंसिल ऑफ इंडिया को नोटिस (पढ़ें पूरी खबर) 5. इंटरनेशनल: अफगानिस्तान का पाकिस्तान के नूरखान एयरबेस पर हमला: तालिबान के मंत्री बोले- हमने डूरंड लाइन पार की, PAK का दावा- 400 अफगान लड़ाके मारे (पढ़ें पूरी खबर) 6. एंटरटेनमेंट: जावेद अख्तर बोले- अमेरिका, इजराइल ने अब हद पार की: ट्रम्प-नेतन्याहू इतना आगे बढ़ गए कि दूसरों के पास रास्ता ही नहीं बचा (पढ़ें पूरी खबर) 7. बिजनेस: अमेरिका-ईरान जंग से सेंसेक्स 1048 अंक गिरा, 80,239 पर बंद: सोना 7 हजार रुपए बढ़ा; पाकिस्तानी बाजार 10% टूटा (पढ़ें पूरी खबर) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… अजमेर में बंदर उठा ले गया बकरी का बच्चा राजस्थान के अजमेर में एक बंदर अचानक बकरी के छोटे बच्चे को उठाकर पेड़ पर चढ़ गया। फिर करीब एक घंटे तक उसे दुलारता रहा। इस दौरान बंदर ने बकरी के बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।
📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर- जंग में ईरान अकेला कैसे पड़ गया, रूस-चीन जैसे दोस्त खुलकर मदद क्यों नहीं कर रहे; भारत के स्टैंड की चर्चा क्यों 2. भास्कर एक्सप्लेनर- ईरान के पास मिसाइलों के अंडरग्राउंड शहर: जखीरे में और कौन-से हथियार मौजूद, मिडिल-ईस्ट में कितने दिन आग बरसा सकता है 3. मंडे मेगा स्टोरी- ईरान समेत 7 देशों पर हमले, आधी दुनिया पर नजर: ट्रम्प की ‘सनक’ एक सोची-समझी स्ट्रैटजी; क्या ऐसे ही तबाह होती हैं सुपर पावर्स 4. ‘ईरान का हर बच्चा खामेनेई का बदला लेगा’: खून का बदला खून के नारे, इजराइली राजदूत बोले- हमले के बाद जयशंकर को बताया 5. चुनाव में कहां गायब हैं सरकार गिराने वाले GenZ लीडर: बोले- जरूरत पड़ी तो फिर सड़क पर उतरेंगे, भारत को दोस्त बताया 6. जरूरत की खबर- होली के रंग कैसे छुड़ाएं: पहले से करें ये जरूरी तैयारियां, छुड़ाते हुए बरतें 10 सावधानियां, 6 स्पेशल स्किन फ्रेंडली उबटन 7. भास्कर एक्सप्लेनर- नेतन्याहू की लड़ाई में क्यों कूदे ट्रम्प: ईरान की तबाही से अमेरिका नहीं, इजराइल को असली फायदा; सऊदी कैसे खेल कर रहा 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास
📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…