एमपी कांग्रेस ने चार जिलों की जिला कांग्रेस कमेटी की घोषणा की है। बीते 30 जनवरी को छिंदवाड़ा, मऊगंज, झाबुआ और सागर की जिला कांग्रेस कमेटियां घोषित हुई थीं। जिनको एआईसीसी का आदेश आने के बाद होल्ड कर दिया गया था। अब एआईसीसी की गाइडलाइन के मुताबिक जिला कांग्रेस कमेटी गठित की गई है। इन चार जिलों की कार्यकारिणी हुई घोषित
कटनी शहर, श्योपुर, जबलपुर ग्रामीण और बड़वानी की जिला कांग्रेस कमेटी घोषित की गई है। 57 विधानसभाओं में मंडलम और 88 नगर अध्यक्ष भी घोषित किए गए हैं।
कांग्रेस ने चार जिलों की कार्यकारिणी घोषित की:57 विधानसभाओं में मंडलम और 88 नगर अध्यक्षों की नियुक्ति
