हरियाणा के हांसी में STF ने 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले बदमाश का एनकाउंटर कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि एसटीएफ की टीम आरोपी अनुराग को हथियारों की बरामदगी के लिए घटनास्थल पर लेकर गई थी। वहीं पहुंचते ही उसने STF कर्मियों से हथियार छीनकर उन पर फायरिंग कर दी। क्रास फायरिंग में अनुराग के पैर में एक गोली लगी। इसके बाद उसे हांसी के सिविल अस्तपाल में भर्ती कराया गया। अनुराग हांसी के पिंटा चिकन कॉर्नर पर काम करता है। आरोपी ने शुक्रवार को हांसी के ही छोटू मिष्ठान भंडार से 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। अपने एक साथी के साथ मिलकर आरोपी ने दुकान में एक पर्ची फेंकी थी। 2 पॉइंट में पढ़िए…पुलिस ने आरोपी कैसे पकड़ा अब पढ़िए…फिरौती मांगने का घटनाक्रम घर से मां की दवाई लेने गया था
दैनिक भास्कर एप की टीम आरोपी अनुराग घर पहुंची तो उसके पिता पलंग पर लेटे हुए थे। कुछ ही दिन पहले उनके पैरों की सर्जरी हुई थी। उन्होंने बताया कि उनकी चार बेटियां और एक बेटा अनुराग है। अनुराग ने दसवीं तक की पढ़ाई स्कूल और 12वीं ओपन बोर्ड से पूरी की। पिता ने बताया कि कल दोपहर 2 बजे अनुराग घर से मां की दवा लेने निकला था। उसका साथी हिमांशु घर से लेने आया था। इसके बाद उन्होंने क्या किया, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। हिमांशु भी उनके घर के पास ही किराए पर रहता है। ————— यह खबर भी पढ़ें… ₹50 लाख फिरौती मांगने वाले बदमाश का एनकाउंटर: हांसी में STF से हथियार छीनकर फायरिंग की; पिता बोले- घर से दवाई लेने निकला था हरियाणा के हांसी शहर के व्यस्त बाजार में स्थित छोटू स्वीट्स के संचालक से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई। बाइक सवार दो युवकों ने इस संबंध में एक पर्ची उनकी दुकान में फेंकी और फरार हो गए। दुकान संचालक हन्नी सपड़ा ने इस पर्ची को उठाया तो 50 लाख रुपए का इंतजाम करने की बात कही गई थी। (पूरी खबर पढ़ें)
₹50 लाख फिरौती मांगने वाले बदमाश का एनकाउंटर:हांसी में STF से हथियार छीनकर फायरिंग की; पिता बोले- घर से दवाई लेने निकला था
