गुरुग्राम के होटल में गर्लफ्रेंड संग ठहरे व्यक्ति की मौत:सेक्सवर्धक दवाई का रैपर मिला, ओवरडोज की आशंका; 12 मार्च को बेटे की शादी

Spread the love

गुरुग्राम में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होटल में ठहरे व्यक्ति की अचानक हार्ट फेलियर से मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस को होटल के कमरे से सेक्सवर्धक दवाइयों का खाली रैपर मिला है। जिससे आशंका है कि ओवरडोज से उसकी जान चली गई। मृतक सोहना के एक गांव का रहने वाला है और उसकी उम्र 56 साथ थी। वह अपनी स्कूल फ्रेंड के साथ होटल में आया था। 12 मार्च को मृतक के बेटे की शादी भी है। शादी के घर में अचानक मौत से परिवार स्तब्ध है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। अचानक सीने में दर्द हुआ मृतक एक लॉजिस्टिक कंपनी में ड्राइवर के रूप में कार्यरत था और अपनी महिला मित्र के साथ बस स्टैंड के पास होटल में रुका हुआ था। महिला के अनुसार अचानक उसे सीने में तेज दर्द हुआ, तो उसने तुरंत दर्द वाली जगह को दबाया और राहत देने की कोशिश की, लेकिन स्थिति बिगड़ती गई। चंद मिनट में मौत हो गई महिला ने फौरन डॉक्टर और पुलिस को कॉल किया, लेकिन कुछ ही मिनटों में उसकी सांसें थम गईं। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर 14 थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। पुलिस सीसीटीवी जांच रही पुलिस ने होटल के रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की जांच शुरू कर दी है, ताकि पूरी घटना स्पष्ट हो सके। यह खबर इसलिए और भी चौंकाने वाली है क्योंकि मृतक के परिवार में खुशी का माहौल था। उसके बेटे की शादी कुछ ही दिनों बाद तय थी, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। अचानक इस घटना ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। पुलिस के पहुंचने से पहले मौत जांच अधिकारी अशोक ने बताया कि जब पुलिस पहुंची तो व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक या हार्ट फेलियर से मौत की पुष्टि हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया, जिसमें किसी अन्य कारण की संभावना से इनकार किया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सही कारण पता चलेंगे उन्होंने बताया कि मौत प्राकृतिक कारणों से हुई लगती है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट अभी मिली है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।