फरीदाबाद जिले में बल्लभगढ़ की मिर्जापुर गांव में गैस सिलेंडर लीक होने से धमाका हो गया। फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस दौरान एक व्यक्ति के चोटिल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि यंहा पर अवैध तरीके से गैस सिलेंडर में गैस रिफिलिंग की जाती थी। रेंट पर लेकर गोदाम बनाया पुलिस जांच अधिकारी गजेन्द्र ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला तिगांव-बल्लभगढ़ रोड स्थित मिर्जापुर मोड़ के पास का है। जहां पर जिला उलनपुर जिला छपरा (बिहार) के रहने वाले धर्मेन्द्र ने गांव मिर्जापुर के रहने वाले प्रवीण की दुकान किराये पर ले रखी थी। धर्मेन्द्र दुकान में जलेबी, समोसे व अन्य खाद्य सामग्री बनाकर बेचने का काम करता है। दुकान के पीछे का आधा हिस्सा सोनू और योगेश, निवासी मथुरा (उत्तर प्रदेश), को किराए पर दिया गया था। दोनों युवक गांव मुजेड़ी स्थित गोड गिफ्ट गैस एजेंसी के गोदाम में डिलीवरी बॉय के रूप में कार्य करते हैं। दोनों ने दुकान के पिछले हिस्से में गैस सिलेंडर रखे हुए थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर वह छोटे गैस सिलेंडर में गैस रिफिलिंग का काम करते थे। रिफलिंग करते समय ब्लास्ट रविवार की सुबह रिफिलिंग के समय एक गैस छोटा गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। जिसके वहां पर आग लग गई, आग लगते ही वहां पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोगों ने फायर बिग्रेड का आग लगने की सूचना दी। जिसके बाद फायर बिग्रेड की गाडी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। मामले की जांच में जुटी पुलिस मामले की सूचना मिलते के बाद सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से छोटे गैस सिलेंडर भी कब्जे में लिए है। पुलिस जांच अधिकारी गजेन्द्र ने बताया कि गोदाम को लेकर जांच की जा रही है। इसमें किसी जान की हानि नही हुई है। पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है।
फरीदाबाद में सिलेंडर में ब्लास्ट, एक व्यक्ति घायल:रिफलिंग के दौरान हादसा, अवैध रूप से गोदाम चलाने का आरोप
