कुरुक्षेत्र जिले के इस्माइलाबाद से लापता हुए पेंटर का शव नरवाना ब्रांच नहर (भाखड़ा) में बटेड़ा हेड से बरामद हुआ। 14 फरवरी को उसके नहर में गिरने की आशंका के चलते परिवार पहरा लगाकर बैठा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आज उसके शव का पोस्टमॉर्टम करवाएगी। मृतक की पहचान विजय कुमार (26) निवासी डल्ला माजरा के रूप में हुई है। विजय रंग-पुताई करने का काम करता था। 14 फरवरी को विजय सुबह करीब साढ़े 7 बजे घर से अपने काम पर जाने के लिए निकला था। करीब 2 घंटे बाद उसके कपड़े डल्ला माजरा गांव के पास नहर किनारे पर पड़े मिले। नहर में कूदने की आशंका पुलिस के मुताबिक, विजय के पिता राजकुमार ने उसके कपड़ों की पहचान की थी। तभी से पुलिस, गोताखोर और परिवार विजय की तलाश कर रहे थे। हालांकि विजय ने नहर में छलांग लगाई या गिर गया, जिसकी जांच की जा रही है। उसकी दिन से परिवार नहर पर पहरा लगाकर बैठा था, लेकिन विजय का कोई सुराग नहीं लगा। देर शाम हेड से मिला शव कल शुक्रवार देर शाम परिवार के लोग अलग-अलग नहर पर विजय की तलाश में बैठे थे। इसी दौरान उनको बटेड़ा हेड पर किनारे की तरफ शव बहता दिखा। उन्होंने तुरंत पुलिस और गोताखोरों को उसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने शव को नहर से निकाल कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आज शव का पोस्टमॉर्टम करवाएगी।
कुरुक्षेत्र में नहर से मिला पेंटर का शव:14 फरवरी को घर से निकला, पिता को किनारे से मिले थे कपड़े
