हिसार में शादी के 3 दिन बाद दुल्हन फरार:घूंघरु वाली पाजेब उतारी, पति-देवर को नींद की गोलियां खिलाई; छत्तीसगढ़ से लाया था परिवार

Spread the love

हरियाणा के हिसार में शादी के 3 दिन बाद नवविवाहिता घर से लापता हो गई। परिवार इस युवती छत्तीसगढ़ लाया था। हिसार के होटल में धूमधाम से शादी की, ज्वेलरी चढ़ाई। परिवार और नाते-रिश्तेदार खुश थे। मगर, चौथे दिन ही यह खुशी काफूर हो गई। परिवार के मुताबिक, रात में परिवार के लोग खाना आदि खाकर सोए थे, जबकि बेटा-बहू भी अपने कमरे में चले गए थे। जब सुबह उठे तो नवविवाहिता घर में नहीं मिली। उसकी आसपास तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं चला। घर की अलमारी और संदूक खंगाले गए तो वहां से ज्वेलरी गायब थे। खास बात यह है कि परिवार ने बहू को घुंघरू वाली पायल लाकर दी थी ताकि उसकी मौजूदगी का अहसास होता रहे। मगर वो इतनी शातिर निकली की वो पाजेब उताकर भाग गई। इसके बाद परिवार के लोगों ने सिविल लाइन थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने पति की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पता चला है कि युवती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली है। पुलिस टीम अब युवती के साथ-साथ उन लोगों को तलाश रही है, जिन्होंने यह शादी कराई थी। इस तरह दुल्हन ने दिया वारदात को अंजाम… पुलिस पर देरी से कार्रवाई का आरोप
वहीं पिता अनिल बंसल ने आरोप लगाया कि मामले में पुलिस ने देरी से कार्रवाई की है। उन्होंने सोमवार सुबह 7 बजे पुलिस को सूचना दे दी थी। मगर पुलिस ने 11 बजे तक कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद जब बहू की मोबाइल लोकेशन खंगाली तो वह दिल्ली में मिली। हमें शक है कि वह अपने परिवार के पास ही गई है, ऐसे में पुलिस को उसका जल्द से जल्द पता लगाना चाहिए। बताया कि बिचौलिये संतोष का इस घटनाक्रम में हाथ हो सकता है। जब उससे फोन पर बात की तो वह उल्टा हमें ही धमकाने और कार्रवाई करने का डर दिखाने लगा। मामले की जांच जारी- पुलिस
उधर, इस मामले की जांच एएसआई सुनीता देवी को सौंपी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संभावित ठिकानों पर दबिश देने की तैयारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि युवती की जल्द से जल्द तलाश की जाएगी। जांच अधिकारी ने कहा कि वह लोकेशन ट्रेस कर फरार दुल्हन का पता लगा रहे हैं।