हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के साथ घर में ही हादसा हो गया। वह नहाते समय वॉशरूम में फिसल गए, जिससे उनके दोनों पैर में फ्रैक्चर हो गया। डॉक्टरों ने उनके दोनों पैरों में प्लास्टर चढ़ाया है, साथ ही उन्हें एक महीने बेड रेस्ट की सलाह दी है। उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे घर में कुर्सी पर बैठे आराम कर रहे है। उन्होंने अपने अपने पैरों को टेबल पर रखा हुआ हैं। दोनों पैरों पर प्लास्टर चढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान विज ‘चल री सजनी अब क्या सोचे…’ गाना गुनगुना रहे हैं। इससे पहले जून 2020 में भी कैबिनेट मंत्री अनिल विज के साथ ऐसा ही हादसा हुआ था और उनके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हुआ था। हालांकि इसकी जानकारी उन्हें मई-जून 2025 में मिली थी, जब उनके बाएं पैर के अंगूठे में दर्द हुआ, जिसकी जांच के बाद पता चला था कि उनके अंगूठे में फ्रैक्चर है। 20 फरवरी से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में शामिल होने पर संशय
20 फरवरी से हरियाणा विधानसभा का सत्र शुरू होना है। इससे पहले 19 फरवरी को बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) की मीटिंग बुलाई गई है। इस मीटिंग में सेशन की कार्यवाही को लेकर चर्चा होनी है। इस मीटिंग में कैबिनेट मंत्री अनिल विज को शामिल होना था, लेकिन दोनों पैरों में फ्रैक्चर और डॉक्टरों की एक महीने बेड रेस्ट की सलाह के बाद विज के इस मीटिंग में भी शामिल होने पर संशय बन गया है। हालांकि, मंत्री विज की जो वीडियो सामने आई हे, इससे उन्होंने अपने अंदाज से साफ कर दिया है कि हौसला अब भी बुलंद है। बता दें कि विज विधानसभा सत्रों में कभी भी अनुपस्थित नहीं रहे। फिलहाल समर्थक भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। 3 बार झेल चुके फैक्चर, 2 बार बाथरूम में फिसले हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं….
हरियाणा कैबिनेट मंत्री विज के साथ हादसा, VIDEO:घर के वॉशरूम में गिरे, दोनों पैर में फ्रैक्चर; ‘चल री सजनी’ गुनगुनाते दिखे
