बदबू ने छीनी रोजी-रोटी! न मिल रहे किराएदार, न चल रहे रेस्टोरेंट, देहरादून वालों के लिए अभिशाप बना ये डंपिंग जोन

Spread the love

Dehradun News: देहरादून की ‘स्मार्ट सिटी’ वाली चमक हरिद्वार बायपास रोड पर लगे कूड़े के अंबार के नीचे कहीं दब गई है. क्लीन दून-ग्रीन दून का नारा अब स्थानीय निवासियों के लिए एक कड़वा मजाक बन चुका है क्योंकि शहर के बीचों-बीच बना यह डंपिंग जोन एक बीमारियों के गोदाम में तब्दील हो चुका है. स्कूल और पेट्रोल पंप के ठीक बगल में सुलगता कचरा न केवल मासूमों के फेफड़ों में जहर घोल रहा है, बल्कि किसी बड़े धमाके को दावत भी दे रहा है. दुर्गंध के चलते बंद होते रेस्टोरेंट और खाली होते मकान इस बात का सबूत हैं कि प्रशासन की लापरवाही अब लोगों के स्वास्थ्य के साथ-साथ उनके रोजगार को भी लील रही है. जानिए कैसे स्मार्ट सिटी का यह नर्क देहरादून की जनता के सब्र का बांध तोड़ रहा है.