Magh Ka Dhara: अजूबा! मौसम के साथ बदल जाता है बागेश्वर के इस धारे का पानी, जिसे पीते ही मिट जाती है थकान

Spread the love

Magh Ka Dhara Bageshwar: बागेश्वर के ताकुला-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ‘माघ का धारा’ कुमाऊं की एक अनूठी प्राकृतिक धरोहर है. सालभर शुद्ध और ठंडा जल देने वाला यह जलस्रोत अपनी एक खास खूबी के लिए मशहूर है. सर्दियों में इसका पानी गुनगुना और गर्मियों में बर्फ जैसा ठंडा रहता है. यात्रियों की प्यास बुझाने के साथ-साथ यह स्थान अब पर्यटकों के लिए एक पसंदीदा विश्राम स्थल बन गया है. चट्टानों से छनकर आने वाले इस औषधीय पानी की शुद्धता और इसके आसपास की प्राकृतिक सुंदरता लोगों को अपनी ओर खींच रही है.