हरियाणा के नारनौल में दसवीं क्लास के स्टूडेंट की साइंस प्रोजेक्ट बनाते हुए करंट लगने से मौत हो गई। वो घर पर ही स्कूल के साइंस प्रोजेक्ट पर काम कर रहा था और बिजली की तारों को जोड़ रहा था। तभी अचानक से चिल्लाने की आवाज आई और वो जमीन पर गिर गया। पिता ने बताया कि बेटा अकेले अपने कमरे में स्कूल प्रोजेक्ट पर काम कर रहा था। तभी उसे करंट लगा। जब हम वहां पहुंचे तो वो बेहोश होकर नीचे गिरा हुआ था। तब वो उसे पास के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक छा गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला… शाम को हुआ अंतिम संस्कार
कार्तिक के परिवार में उसका एक बड़ा भाई है, वो भी अभी पढ़ाई कर रहा है। होनहार बेटे की अचानक मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद शव का शाम को पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया। देर शाम स्थानीय श्मशान घाट पर मृतक किशोर का अंतिम संस्कार किया गया।
साइंस प्रोजेक्ट बनाते 10वीं के स्टूडेंट की मौत:सोल्डरिंग आयरन से तारें जोड़ रहा था, करंट लगा; पिता नारनौल कोर्ट में क्लर्क
