Dehradun ki local news : उत्तराखंड के पहाड़ों पर गुलदार, भालू और हाथियों के आतंक के बीच बंदरों ने भी उत्पात मचाना शुरू कर दिया है. देहरादून के राजपुर, मोथोरावाला और क्लेमेंट टाउन जैसे कई इलाकों में बंदरों के आतंक से लोग भयभीत हैं. किचन में घुसकर सामान उठा ले जाते हैं. बच्चों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. कई लोगों को काट चुके हैं. यहां बंदरों का व्यवहार सिर्फ उछल-कूद तक सीमित नहीं रहा. वे बेहद आक्रामक और बेखौफ हो चुके हैं. भगाने पर झुंड बनाकर हमला कर देते हैं. लोगों का आरोप है कि वन विभाग को बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है.
Dehradun News : ‘झुंड बनाकर करते हमला…गलियों में निकलना मुहाल’, देहरादून में बंदरों का ऐसा आतंक, लोग बोले- हमारी कोई सुनवाई नहीं
