हरियाणा के हिसार जिले में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक और उसकी नाबालिग प्रेमिका ने खेतों पर जाकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लागों ने उन्हें गंभीर हालत में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहंच गई और परिवार से जानकारी ली। परिजनों के मुताबिक, दोनों एक ही सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा तक साथ पढ़ते है। नौवीं कक्षा के दौरान उनके बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। युवक के परिजनों को भी इस रिश्ते की जानकारी थी, लेकिन लड़की के नाबालिग होने के कारण वे इस संबंध के खिलाफ थे। शुक्रवार को दोनों बाइक पर सवार होकर पंजाब के नकोदर स्थित बाबा मुराद शाह दरगाह गए थे। लौटने पर परिवार के लोगों से उनकी कहासुनी हुई थी। इसके बाद दोनों खेतों में चले गए और वहां जाकर जहर खा लिया। दूसरे खेतों में काम रह रहे कुछ लोगों ने उनकी हालत बिगड़ती देख परिवार के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… युवक 19 साल, लड़की 17 साल की
जानकारी के अनुसार युवक की आयु लगभग 19 वर्ष है, जबकि लड़की करीब 17 वर्ष की बताई जा रही है। इससे पहले भी वे 31 दिसंबर 2025 को दरगाह पर अरदास लगाने पहुंचे थे। शुक्रवार को अरदास के बाद शनिवार दोपहर करीब 3 बजे वे गांव लौटे। घर में कहासुनी के बाद उठाया कदम
परिवार से मिली जानकारी के बाद दोनों के घर पहुंचने पर परिजनों के साथ उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों सीधे खेतों की ओर चले गए और वहां जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन दोनों को तुरंत अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले गए। अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर्स कर रहे इलाज
इस दौरान डॉक्टरों ने समय पर इलाज शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार, अब उनकी खतरे से बाहर हैं। फिलहाल, दोनों को डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है। दोनों के परिवार के लोग भी अस्पताल में मौजूद है। पुलिस ने उनसे मामले की जानकारी जुटा रही है। पुलिस बोली- दोनों शादी करना चाहते है, परिवार तैयार नहीं
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक दोनों के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। मगर, पुलिस का कहना है कि दोनों के गांव बिल्कुल पास-पास स्थित हैं। दोनों शादी करना चाहते है, लेकिन उनके परिजन तैयार नहीं है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
हिसार में प्रेमी युगल ने निगला जहर:11वीं के स्टूडेंट, 9वीं में हुआ था प्यार; दिन में पंजाब की दरगाह पर अरदास लगाकर आए थे
