हिसार के होटल में व्यापारी की मौत में नया मोड़:पुलिस को किसी तीसरे की भूमिका पर शक, कई लोगों के टच में थी गर्लफ्रेंड

Spread the love

हरियाणा के हिसार में होटल रिलैक्स में गारमेंट व्यापारी प्रदीप नेहरा की मौत के मामले में पुलिस ने दूसरे दिन शुक्रवार को जांच का दायरा बढ़ा दिया है। पुलिस इस मामले में अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। पुलिस को संदेह है कि इसमें किसी तीसरे व्यक्ति की भी भूमिका हो सकती है। प्रदीप की गर्लफ्रेंड के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। सूत्रों की माने तो प्रदीप की गर्लफ्रेंड कई लोगों के साथ टच में थी। उसने मोबाइल से कई नंबरों पर फोन किया हुआ है। इसी कारण पुलिस का शक तीसरे व्यक्ति की भूमिका पर भी है। पुलिस ने शुक्रवार को होटल में और आसपास लगे कैमरों को भी खंगाला है। हालांकि पुलिस को दो घंटे से ज्यादा समय की रिकॉर्डिंग का डेटा चेक करना है, इसलिए इसमें समय लग रहा है। प्रदीप की मौत के मामले में डीएसपी श्रद्धा सिंह ने भी सिटी थाना प्रभारी के साथ मीटिंग की और इस केस को लेकर चर्चा भी की। डीएसपी श्रद्धा सिंह का कहना है कि अलग-अलग एंगल से जांच चल रही है। प्रदीप की गर्लफ्रेंड का 48 घंटे से सुराग नहीं पुलिस ने प्रदीप की गर्लफ्रेंड के पीछे 3 टीमें लगाई हुई हैं। हालांकि अभी उसका सुराग नहीं लगा है। पुलिस घटनास्थल से अब भी सबूतों को इकट्‌ठा कर रही है। जो चीजें बरामद हुई हैं, उनके आधार पर जांच कर रही है। गर्लफ्रेंड के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस के सामने इस केस में जांच के कई एंगल हैं, इन सभी को एक-एक कर चेक किया जा रहा है। डॉक्टर बोले- वियाग्रा से जान नहीं जा सकती वहीं हिसार के गीतांजली अस्पताल के सीनियर फिजिशियन डॉ. कमल किशोर ने बताया कि वियाग्रा दवा लेने से जान नहीं जा सकती। वियाग्रा लेने से हर्ट को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती। हां, अगर किसी तरह का इंजेक्शन अगर व्यक्ति ने लिया है तो उसकी ओवरडोज से जा सकती है। अगर कोई अस्पताल में काम करता है तो दवाइयों की जानकारी उसे हो सकती है। होटल के आसपास कई मेडिकल स्टोर ऋषि नगर के जिस होटल रिलैक्स में प्रदीप नेहरा की मौत हुई, उसके आसपास कई मेडिकल स्टोर हैं। हो सकता है संभवत दवा या इंजेक्शन यहां से खरीदे गए हों, क्योंकि प्रदीप की गर्लफ्रेंड को दवाइयों की जानकारी थी। हो सकता उसने पास के ही किसी मेडिकल स्टोर से ऐसी दवा ली हो जिसकी डोज से प्रदीप की मौत हो गई हो। इसके लिए पुलिस इन मेडिकल स्टोर पर भी पूछताछ कर सकती है। जानिए कैसे हुई थी प्रदीप नेहरा की मौत… बुधवार शाम को होटल में गर्लफ्रेंड संग पहुंचा एफआईआर के मुताबिक, 32 वर्षीय प्रदीप अग्रोहा मार्केट में ताज किड्स वियर नाम से गारमेंट्स शॉप चलाता था। 11 फरवरी यानी बुधवार की दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे प्रदीप अपनी गर्लफ्रेंड प्रतिभा के साथ हिसार के ऋषि नगर की गली नंबर-1 स्थित रिलैक्स होटल में पहुंचा था। दोनों ने काउंटर पर अपनी आईडी जमा कराई, जिसके बाद उन्हें कमरा नंबर 203 दे दिया गया। डेढ़ घंटे बाद गर्लफ्रेंड फरार, कमरे में प्रदीप का शव मिला होटल संचालक के मुताबिक, कमरा बुक होने के करीब डेढ़ घंटे बाद ही प्रतिभा कमरे से निकल गई थी। प्रदीप का मोबाइल फोन काउंटर पर ही चार्जिंग पर लगा हुआ था। इस दौरान उसके फोन पर लगातार कॉल आ रही थीं। कर्मचारी जब मोबाइल देने के लिए कमरे में पहुंचा तो देखा कि प्रदीप बेड पर संदिग्ध हालत में पड़ा है। तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं, लेकिन युवती जा चुकी थी, जिससे उस पर संदेह गहरा गया। शाम 5 बजे पुलिस होटल पहुंची, शव कब्जे में लिया इसके बाद होटल कर्मी ने शाम करीब 5 बजे पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस के एसआई संजीत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीन ऑफ क्राइम टीम को भी मौके पर बुलाया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने होटल संचालक से पूछताछ की तो वहां प्रतिभा के होने का पता चला। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश शुरू कर दी है। परिवार ने गर्लफ्रेंड पर हत्या का केस दर्ज कराया मृतक के ताऊ के बेटे वीरेंद्र ने शहर थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी। उसने अपने बयान में आरोप लगाया है कि गर्लफ्रेंड प्रतिभा ने ही प्रदीप को कोई जहरीला पदार्थ खिलाया या फिर जहरीला इंजेक्शन लगाकर उसकी हत्या की। पुलिस ने गर्लफ्रेंड प्रतिभा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 123 के तहत हत्या का केस दर्ज कर लिया।
————————————- ये खबर भी पढ़ें :- मौत से पहले व्यापारी ने 2 बार संबंध बनाए:हाथ पर इंजेक्शन के निशान, स्टेमिना या जहर, गर्लफ्रेंड बताएगी; हिसार के हॉस्पिटल में काम कर चुकी हरियाणा के हिसार में होटल रिलैक्स में गारमेंट व्यापारी प्रदीप की मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि गर्लफ्रेंड के साथ संबंध बनाने के दौरान व्यापारी ने इंजेक्शन लिया था। यह संभवत स्टेमिना बढ़ाने की नीयत से इस्तेमाल किया गया था। इसके बाद ही उसकी हालत बिगड़ी। पढ़ें पूरी खबर…