करनाल जिला में जुंडला-असंध रोड पर शराब फैक्ट्री की ओर मुड़ रहे ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना तेज था कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिर पड़ा और उसे संभलने का मौका नहीं मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए डेड हाउस में रखवाया गया है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। असंध की ओर जा रहे थे बाइक सवार
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर करीब साढ़े 10 बजे करनाल के कोट मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय मोंटू पुत्र करतार सिंह अपने साथी करनाल निवासी प्रदीप के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर असंध की तरफ से आ रहे थे। मोटरसाइकिल को मोंटू चला रहा था। शराब फैक्ट्री की ओर मुड़ रहा था ट्रक
इसी दौरान यूपी नंबर ट्रक जुंडला-असंध रोड से शराब फैक्ट्री की तरफ मुड़ रहा था। मोड़ पर ट्रक और मोटरसाइकिल की आमने-सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। वहीं आरोपी मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मोंटू की मौके पर ही मौत
हादसे में मोंटू को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं प्रदीप के सिर में गंभीर चोटें लगीं। घायल प्रदीप को तुरंत इलाज के लिए कल्पना चावला अस्पताल करनाल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। शव डेड हाउस में रखवाया गया
पुलिस ने मृतक मोंटू के शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला अस्पताल के डेड हाउस में रखवा दिया है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने ट्रक और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आगामी कार्रवाई जारी
जुंडला चौकी इंचार्ज बंसीलाल ने बताया कि ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत हुई है और एक युवक घायल हुआ है। जिसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, वहीं शव को करनाल के मोर्च्युरी हाउस में रखवा दिया गया है। ट्रक व बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। परिजनों के ब्यानों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
करनाल में ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर:हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
