कुरुक्षेत्र जिले में सिरसला गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। व्यक्ति ने सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान सतविंद्र सिंह (44) निवासी सिरसला के रूप में हुई। सतविंद्र सिंह पेट्रोल पंप के टैंकर पर ड्राइवरी का काम करता था। सतविंद्र सिंह पेट्रोल पंप से छुट्टी करके झांसा रोड होते हुए अपनी बाइक पर घर लौट रहा था। गांव में योग आश्रम के पास तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक के पीछे जोरदार टक्कर मार दी। कार ड्राइवर मौके से फरार सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वे घटना के वक्त सड़क पर सैर करते हुए रतन डेरा की तरफ जा रहे थे। अचानक शहर की तरफ से आ रही कार (HR78E-8906) ने उसके छोटे भाई की बाइक को पीछे से टक्कर मारी। टक्कर के बाद उसका भाई बाइक समेत सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया। उसने भागकर अपने भाई को संभाला और इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। सुबह इलाज के दौरान तोड़ा दम इस अस्पताल में इलाज सही नहीं हुआ, तो वे सतविंद्र को दूसरे अस्पताल में ले गए। इस दौरान आरोपी कार ड्राइवर संदीप भी अस्पताल आया। उसने इलाज का पूरा खर्च उठाने का भरोसा दिया, लेकिन आरोपी ने कोई पैसा नहीं दिया। आज सुबह उसके भाई ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने सुरेंद्र सिंह की शिकायत पर आरोपी ड्राइवर के खिलाफ थाना सदर थानेसर में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है।
कुरुक्षेत्र सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत:कार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान तोड़ा दम, टैंकर पर ड्राइवरी करता था
