हरियाणा के अकाउंटेंट की पंजाब में हत्या:शरीर पर वार के 12 निशान, कैश-सामान सलामत, मोबाइल ले गए हत्यारे; कुरुक्षेत्र से करता था अपडाउन

Spread the love

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के अकाउंटेंट की पंजाब में चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी। उसका खून से लथपथ शव नट बोल्ट बनाने वाली फैक्ट्री के पास खाली प्लाट में पड़ा मिला। युवक इसी फैक्ट्री में अकाउंटेंट था और रोजाना कुरुक्षेत्र से अपडाउन करता था। बुधवार की रात को वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार ने उसके मोबाइल पर कॉल किया, जो स्वीच ऑफ था। रात भर परिजन उसके लौटने का इंतजार करते रहे, लेकिन सुबह तक उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिवार ने कुरुक्षेत्र पुलिस को मामले की जानकारी दी। गुरुवार को उसकी हत्या का पता चला। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। पंजाब पुलिस के मुताबिक, युवक के चेहरे, गले, छाती सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से वार के 12 निशान मिले है। उसकी निर्ममता से हत्या की है। सबसे खास बात यह है कि युवक का कैश और अन्य सामान सलामत है, केवल उसका मोबाइल गायब है। फिलहाल, पंजाब पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। मृतक शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था। यहां जानिए कैसे हुआ अकाउंटेंट का मर्डर… पुलिस कर रही मामले की छानबीन- रणबीर सिंह
थाना लालड़ू के SHO रणबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर मर्डर का मामला दर्ज किया है। पुलिस इन्वेस्टिगेशन कर रही है। शुरुआती जांच से लग रहा है किसी रंजिश या कहासुनी में कुलदीप का मर्डर किया गया है। पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है।