हरियाणा सरकार ने बजट सेशन से पहले पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। सरकार की ओर से 13 कैटेगरी की पेंशनों में 200 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। अब प्रदेश के करीब 30 लाख पेंशनरों को 3200 से लेकर 14000 रुपए तक की हर महीने पेंशन मिलेगी। सीएम नायब सैनी के निर्देश पर सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट की ओर से इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। अभी तक 9 कैटेगरी की पेंशनों में हर महीने लाभार्थियों को 3 हजार रुपए दिए जा रहे थे, लेकिन अब सरकार की ओर से 200 रुपए की बढ़ोतरी के बाद 3200 रुपए महीने दिए जाएंगे। इन कैटेगरी में लाडली सोशल सिक्योरिटी पेंशन स्कीम, पेंशन टू डिफरेंटली एबिल्ड पर्सन, विडो पेंशन जैसी स्कीम शामिल हैं। सीएम ने अधिकारियों को ये बढ़ी हुई पेंशन दो दिनों के भीतर जारी करने के निर्देश दिए हैं। पिछले कई दिनों से कांग्रेस नेता पेंशन को लेकर सरकार की घेराबंदी कर रहे थे। बुढ़ापा पेंशन कटने और पेंशन न बढ़ाने को लिए लगातार सरकार की आलोचना हो रही थी। वहीं 20 फरवरी से प्रदेश में बजट सत्र भी चालू होने वाला है। माना जा रहा है कि इन्हें देखते हुए ही सरकार ने पेंशन बढ़ाने का फैसला लिया। यहां जानिए किस कैटेगरी में कितनी बढ़ाई गई पेंशन… सीएम ने अधिकारियों संग की थी इमरजेंसी मीटिंग बता दें कि पेंशन को लेकर बीते कल बुधवार को सीएम नायब सैनी ने एक इमरजेंसी मीटिंग की थी, जिसमें सेवा विभाग के 3 सीनियर अधिकारी और पेंशन से जुड़े 11 अन्य अधिकारियों को भी बुलाया गया था। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे कि जब तक वेरिफिकेशन का काम पूरा नहीं हो जाए तब तक किसी भी पेंशन होल्ड नहीं की जाए। सबकी पेंशन जारी की जाए। अब इसके एक दिन बाद ही पेंशन में बढ़ोतरी कर दी गई। नवंबर से मिलेगी बढ़ी हुई पेंशन
हरियाणा परिवार पहचान पत्र (PPP) के स्टेट कोर्डिनेटर सतीश खोला ने बताया कि सीएम नायब सैनी ने कल (बुधवार) को एक अहम मीटिंग की थी, इस मीटिंग में सीएम सैनी ने अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिए कि जिस लाभार्थी के कागजों में कोई दिक्कत है तो उसके पास मैसेज भेजे और कागजों को दुरुस्त कराएं, लेकिन पेंशन काटने या होल्ड करने का अधिकार किसी भी अधिकारी को नहीं है। सीएम सैनी ने मीटिंग में ये भी कहा कि दो दिन के भीतर सारा पैसा जारी किया जाए। इसके बाद ही वह इस मामले को लेकर कोई बात करेंगे। सीएम के इस रुख के बाद अब दो दिनों के भीतर ही रूकी हुई पेंशन और काटी गई पेंशन को जारी कर दिया जाएगा। बढ़ी हुई पेंशन का लाभ नवंबर 2025 से मिलेगा। पेंशन की राशि सोमवार तक जारी कर दी जाएगी। सरकार की ओर से जारी किया नोटिफिकेशन.. —————- ये खबर भी पढ़ें…
हरियाणा CM का अधिकारियों को निर्देश-बुढ़ापा पेंशन जल्द जारी करें:65 से 70 साल वाले 70 हजार लोगों की होल्ड; पढ़ें रुकने के 5 कारण हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन कटने को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच एक बड़ा खुलासा हुआ है। समाज कल्याण विभाग में पेंशन का काम देखने वाले सेवा सेक्शन ने 65 से 70 साल के आयु वर्ग के बुजुर्गों की बुढ़ापा पेंशन होल्ड की है। ऐसे बुजुर्गों की संख्या लगभग 70 हजार है। (पूरी खबर पढ़ें)
हरियाणा सरकार का बजट सत्र से पहले पेंशनरों को तोहफा:13 कैटेगरी की पेंशन में बढ़ोतरी, 2 दिन में जारी होगा पैसा; ₹3200-₹14400 तक मिलेंगे
