‘आतंकी’ अब्दुल रहमान की हत्या में फरीदाबाद जेल सुपरिंटेंडेंट सस्पेंड:DSP सुरक्षा पर भी कार्रवाई, लापरवाही पर डीजीपी जेल का एक्शन; वार्डर-हेड वार्डर हटाए जा चुके

Spread the love

हरियाणा के फरीदाबाद की नीमका जिला जेल में राम मंदिर पर हमले की साजिश रचने वाले संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। डीजीपी जेल आलोक मित्तल ने इस मामले में जेल सुपरिंटेंडेंट हरेंद्र सस्पेंड कर दिया है। साथ ही डीएसपी सुरक्षा जेल सचिन भी सस्पेंड कर दिए गए है। बता दें कि चार दिन पहले सिक्योरिटी बैरक में यूपी के मिल्कीपुर के रहने वाले अब्दुल रहमान की नुकीले के पत्थर से वार कर हत्या कर दी गई थी। हत्या इसी बैरक में बंद जम्मू के रहने वाले अरुण चौधरी उर्फ अबू जट ने राम मंदिर को लेकर हुई बहस के बाद की थी। इसे सुरक्षा में लापरवाही मानते हुए सरकार हत्याकांड के दो दिन बाद वार्डर-हेड वार्डर हटा दिया था। अब बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल सुपरिंटेंडेंट हरेंद्र और डीएसपी सुरक्षा जेल सचिन को सस्पेंड कर दिया है। हरेंद्र की जगह नारनौल जेल सुपरिंटेंडेंट संजय बांगर को नीमका जेल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बताया जा रहा है कि अब्दुल रहमान की हत्या मामले की जांच जारी है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा हो रही है। अभी कुछ अन्य अफसरों और कर्मचारियों पर भी गाज गिर सकती है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…