सोनीपत में पैरामाउंट कंपनी की फोम फैक्ट्री में लगी आग:इलाके में दहशत, दूर-दूर तक फैला काला धुआं; यातायात प्रभावित

Spread the love

सोनीपत जिले के इंडस्ट्री एरिया स्थित पैरामाउंट कंपनी की फोम बनाने वाली फैक्ट्री में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग से उठता काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई दिया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग पर काबू पाने के प्रयास लगातार जारी हैं। आसपास के इलाके में मची अफरा-तफरी इंडस्ट्री एरिया में स्थित पैरामाउंट कंपनी, जो फोम निर्माण का कार्य करती है, में अचानक आग भड़क उठी। फैक्ट्री में ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई और कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया।आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास की फैक्ट्रियों और रिहायशी क्षेत्रों में हड़कंप मच गया। कर्मचारी और स्थानीय लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। धुएं के गुबार से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस टीमें घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद है और पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। सोनीपत-रोहतक मार्ग पर यातायात प्रभावित फैक्ट्री में लगी भीषण आग के चलते सोनीपत-रोहतक मार्ग पर यातायात भी प्रभावित हुआ। एहतियात के तौर पर पुलिस ने कुछ समय के लिए ट्रैफिक को डायवर्ट किया, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।
अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं प्रशासन के अनुसार फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि आग पर पूरी तरह काबू पाने और नुकसान का आकलन करने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।