कांग्रेस नेता के गनमैन ने युवक को मारी गोली:कुरुक्षेत्र के होटल में ठहरा, तेज आवाज में स्पीकर बजाने पर बहस

Spread the love

कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद स्थित वासु होटल के कमरे में तेज आवाज में स्पीकर पर गाने बजाने को लेकर अलग-अलग कमरे में रुके 2 लोगों में बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ी कि यूथ कांग्रेस नेता मोहन कुमार के प्राइवेट गनमैन ने युवक के पेट में गोली मार दी। गोली लगने से युवक जख्मी हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। घायल युवक की पहचान महफूज उर्फ कशिश (21) निवासी गोपी विहार कॉलोनी के रूप में हुई है। कशिश केसरी पिरामिड फैक्ट्री में पैकिंग का काम करता है। कशिश की हालत गंभीर है, जिसका कुरुक्षेत्र के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। पेट के आरपार हुई गोली पुलिस के मुताबिक, आरोपी गुरदेव शाहाबाद के कांग्रेस नेता का प्राइवेट गनमैन है। कशिश के पिता राजकुमार ने बताया रात उसके घर पुलिस आई थी। पुलिस से उनको पता चला कि उसके बेटे को गोली मार दी गई है, जो उसके पेट के आरपार हो गई। दोस्त की तबीयत हुई थी खराब महफूज उर्फ कशिश ने पुलिस को बताया कि उसकी फैक्ट्री में रात की ड्यूटी चल रही है। कल रात 8 बजे मैं, मेरा दोस्त मुन्ना और अमन फैक्ट्री पहुंचे थे। अमन की तबीयत खराब हो गई तो हम तीनों शाहाबाद आ गए। यहां हमारा एक और साथी कुणाल मिल गया। हमने दवाई ली और वासु होटल में एक कमरा किराए पर ले लिया और चारों सोने के लिए चले गए। तेज आवाज में बजाया स्पीकर उनके बगल वाले कमरे में 2 लड़के ठहरे हुए थे। वे तेज आवाज में स्पीकर चला रहे थे। रात करीब 12:15 बजे हमने उनसे कहा कि भाई स्पीकर बंद कर दो, हमें सुबह काम पर जाना है। लेकिन वे नहीं माने, बोले कि हमने भी किराए के पैसे दिए हैं। मैंने फिर कहा कि मान जाओ, लेकिन वे बहस करने लगे। अंदर गया और आकर गोली मार दी इसी दौरान एक लड़का अंदर गया और रिवॉल्वर लेकर बाहर आया, जिसने आते ही उसने मेरे पेट में गोली मार दी। साथ ही धमकी देते हुए फरार हो गया। गोली लगते ही मैं नीचे गिर गया। मेरे दोस्तों ने मुझे उठाया और उसे सीएचसी शाहाबाद ले गए। वहां डॉक्टर ने मरहम-पट्टी की और एलएनजेपी कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया। प्राइवेट अस्पताल में कराया भर्ती वहां से सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में हालत ज्यादा खराब हो गई तो घरवालों ने मुझे कुरुक्षेत्र प्राइवेट अस्पताल कुरुक्षेत्र में भर्ती करा दिया। बगल वाले कमरे में गोली मारने वाले के साथ एक दूसरा लड़का भी बहस में शामिल था। वह गाली-गलौज कर रहा था और धमका रहा था। पुलिस कर रही आरोपी की तलाश उधर, थाना शाहाबाद के SHO जगदीश टामक ने बताया कि पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गोली मारने वाले युवक की पहचान गुरदेव के रूप में हुई है। शुरुआती में जांच में गुरदेव का कसूर निकल कर सामने आया है। हालांकि दूसरे युवक की भूमिका भी खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होगा। आरोपी की धरपकड़ के लिए 2 टीम बना रखी है।