कैथल में पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर:कई जवान घायल, वाहन क्षतिग्रस्त, आरोपी कार ड्राइवर पर केस दर्ज

Spread the love

कैथल में गांव टीक के पास एक कार ड्राइवर ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं वाहन में सवार पुलिस कर्मचारियों को भी हल्की चोटें लगी। इस संबंध में पुलिस कर्मचारी ने सदर थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिसकर्मी ने शिकायत दी कैथल के एंटी व्हीकल थैफ्ट स्टाफ के एएसआई करनैल सिंह ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे आज अपनी टीम में शामिल पुलिस कर्मचारी ईश्म सिंह, होम गार्ड सतीश व ड्राइवर सुभाष को लेकर अपराध की रोकथाम के लिए ढांड के लिए जा रहे थे। जब उनकी टीम गांव टीक में पॉवर हाउस के सामने पहुंची तो सामने से आ रहे एक गाड़ी के ड्राइवर ने तेजगति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी कार को टककर मार दी। गाड़ी को नुकसान हुआ टक्कर लगने से उनकी गाड़ी को नुकसान पहुंचा है। साथ ही उसकी टीम में शामिल सभी कर्मचारियों को हल्की चोटें लगी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना डायल 112 पर दी। टीम मौके पर पहुंची और ड्राइवर से पूछताछ की। आरोपी ड्राइवर ने अपना नाम गुलाब सिंह बताया जो डयोढ़ खेड़ी कर रहने वाला है। शिकायतकर्ता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सदर थाना के जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपी कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।