विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकता है। न्यूज एजेंसी IANS ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है। इससे पहले बजट सत्र के 9वें दिन यानी सोमवार की शुरुआत हंगामे से हुई। विपक्ष राहुल गांधी को बोलने देने की मांग कर रहा है। लोकसभा स्पीकर ने कहा कि प्रश्नकाल के बाद अपनी बात रखें। विपक्ष के नेता इसके बाद भी नहीं माने और हंगामा जारी रखा। इसके बाद लोकसभा स्पीकर ने संसद को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। इससे पहले शुक्रवार को 8वें दिन भारी हंगामे के चलते सभा तीन बार स्थगित कर दी गई थी। राज्यसभा में भी सोमवार को हंगामे के आसार हैं। शुक्रवार को राज्यसभा में भी प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के बीच राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को लेकर तीखी बहस हुई थी। बिट्टू 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। इससे पहले संसद परिसर में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उन्हें गद्दार कह दिया था, जिसके बाद विवाद हो गया था। बजट सत्र से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाएं…
विपक्ष लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकता है:विपक्षी सांसदों का लगातार हंगामा, राहुल गांधी को सदन में बोलने देने की मांग
