Uttarakhand Weather Live: उत्तराखंड में चार दिन के शुष्क मौसम के बाद आज मौसम ने यू-टर्न लिया है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 3000 मीटर से ऊपर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है. चारधाम और ऊंची चोटियों पर ताजी बर्फ गिर सकती है. बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट आएगी.
Uttarakhad Weather Live: उत्तराखंड में आज फिर मौसम लेगा यूटर्न, उत्तरकाशी चमोली समेत इन जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, बढ़ेगी ठंड
