नमस्कार, कल की बड़ी खबर मलेशिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्पीच से जुड़ी रही। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से कोई समझौता नहीं करेंगे। यूपी में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। IAS कृतका और अंकुर ने शादी कर ली। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. मोदी बोले- आतंकवाद पर कोई डबल स्टैंडर्ड नहीं, तमिल भाषा भारत-मलेशिया को जोड़ती है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन का मलेशिया दौरा कर वापस लौट आए हैं। उनके और मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम के बीच द्विपक्षीय बातचीत हुई। PM मोदी ने इस दौरान कहा, ‘आतंकवाद के बारे में हमारा संदेश बहुत स्पष्ट है, कोई दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं। भारत और मलेशिया आतंकवाद के खिलाफ मिलकर काम करेंगे।’ मोदी ने तमिल भाषा का जिक्र किया: PM मोदी ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान तमिल भाषा की अहमियत पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि तमिल भाषा के प्रति साझा प्रेम भारत और मलेशिया को जोड़ता है।मोदी ने ऑडियो-विजुअल समझौते का जिक्र करते हुए कहा, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि आज हुए ऑडियो-विजुअल समझौते के साथ फिल्में और संगीत, खासकर तमिल फिल्में, हमारे दिलों को और करीब लाएंगी।’ पीएम मोदी ने मलेशियाई पीएम को अपना दोस्त बताया। पढ़ें पूरी खबर… 2. गौरव गोगोई का मामला गृह मंत्रालय भेजेगी असम सरकार, हिमंता बोले- कांग्रेस सांसद की पत्नी के PAK खुफिया एजेंसी से संबंध असम सरकार कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान कनेक्शन मामले को गृह मंत्रालय भेजेगी। सीएम हिमंता बिस्व सरमा का आरोप है कांग्रेस सांसद गौरव और उनकी पत्नी एलिजाबेथ, पाकिस्तानी एजेंट अली तौकीर शेख के बहुत करीब हैं। एक पाकिस्तानी फर्म ने गौरव की पत्नी को नौकरी दी, फिर उन्हें भारत ट्रांसफर कर दिया। एलिजाबेथ भारत से जुड़ी कई जानकारियां इकट्ठा करके पाकिस्तान भेजती थीं। अली शेख एलिजाबेथ को इस काम के लिए सैलरी देता था। कौन हैं एलिजाबेथ: एलिजाबेथ कोलबर्न एक ब्रिटिश नागरिक हैं, जिन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक अर्थशास्त्र में मास्टर्स किया है। गौरव गोगोई से उनकी मुलाकात 2010 में संयुक्त राष्ट्र सचिवालय में इंटर्नशिप के दौरान हुई थी। दोनों ने 2013 में शादी की और उनके दो बच्चे हैं। पढ़ें पूरी खबर… 4. काशी में कांग्रेस की रैली, इमरान मसूद बोले- मोदी को संसद में जान का खतरा तो इस्तीफा दें काशी में कांग्रेस की संविधान संवाद रैली हुई। इसमें पूरे देश से कांग्रेस के बड़े नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। रैली के दौरान कांग्रेसियों के निशाने पर पूरे समय पीएम मोदी और सीएम योगी रहे। सांसद इमरान मसूद ने कहा- जिस प्रधानमंत्री की जान को खतरा संसद के अंदर हो गया, तो उसको सबसे पहले इस्तीफा देना चाहिए। जब आपके हाथों आपकी जान सुरक्षित नहीं, तो देश कैसे सुरक्षित रहेगा? वाराणसी के विकास की डॉक्यूमेंट्री दिखाई: 15 मिनट की डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई। इसमें बनारस के विकास कार्यों पर सवाल उठाए गए। विकास के नाम पर सनातन विरासत और परंपराओं से खिलवाड़ का आरोप लगाया गया। पढ़ें पूरी खबर… 5. दावा- महाराष्ट्र में नाबालिगों ने वोट डाले, सोलापुर में उम्मीदवार के बेटे ने वोटिंग की महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव में नाबालिगों के वोट डालने के दो मामले सामने आए हैं। सोलापुर के उम्मीदवार अर्जुन सिंह मोहिते पर 14 साल के बेटे को बूथ के अंदर ले जाकर EVM बटन दबवाने का आरोप है। वहीं, दूसरा मामला छत्रपति संभाजीनगर से जुड़ा है, जहां शिवसेना विधायक विलास भुमरे अपने नाबालिग बेटे को मतदान केंद्र ले गए और दोनों की उंगली पर स्याही लगवाई। कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए: जिला कलेक्टर दिलीप स्वामी ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। अगर मतदान नियमों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधितअधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, राज्य के 12 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव हुए थे। पढ़ें पूरी खबर… 6. भागवत बोले- संघ कहे तो पद छोड़ दूंगा, कोई भी हिंदू RSS प्रमुख बन सकता है RSS चीफ मोहन भागवत ने कहा कि मैंने 75 साल पूरे होने की जानकारी संघ को दी है, लेकिन संगठन ने मुझसे काम जारी रखने को कहा है। अगर संघ से पद छोड़ने को कहेगा, तो उसे तुरंत छोड़ दूंगा। उन्होंने आगे कहा कि सरसंघचालक बनने के लिए क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र या ब्राह्मण होना कोई योग्यता नहीं है। जो हिंदू संगठन के लिए काम करता है। वही सरसंघचालक (RSS प्रमुख) बनता है। सावरकर को भारत रत्न दिया जाए: RSS चीफ ने वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से पुरस्कार की गरिमा और बढ़ेगी। भागवत ने UCC पर कहा कि समान नागरिक संहिता (UCC) सभी को विश्वास में लेकर बनाई जानी चाहिए और इससे समाज में मतभेद नहीं बढ़ने चाहिए। पढ़ें पूरी खबर… 7. असम BJP ने मुस्लिमों पर विवादित ट्वीट करके डिलीट किया, दावा- असम CM के हाथ में बंदूक, निशाने पर मुसलमान असम भाजपा ने मुस्लिमों पर विवादित ट्वीट किया, फिर डिलीट कर दिया। वीडियो में असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा एक राइफल से दो लोगों पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस का दावा है कि मुख्यमंत्री मुसलमानों को टारगेट कर रहे हैं। कांग्रेस बोली- क्या कोर्ट सो रहा है: श्रीनेत के शेयर किए गए वीडियो में असम की भारतीय जनता पार्टी का X अकाउंट नजर आ रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता ने लिखा- यही है असली बीजेपी है। ये सामूहिक हत्यारे हैं। उन्होंने पूछा कि क्या अदालतें और अन्य संस्थाएं सो रही हैं? पढ़ें पूरी खबर… 8. कानपुर में IAS कृतिका-अंकुर ने एक-दूसरे को पहनाया जयमाल, सास ने उतारी आरती IAS कृतिका मिश्रा और IAS अंकुर त्रिपाठी की कानपुर में शादी हुई। अंकुर बारात लेकर पहुंचे। इस दौरान जहां अंकुर ने डांस किया, वहीं बाराती भी खूब नाचे। दरवाजे पर अंकुर की सास सुषमा मिश्रा ने उनका चांदी की सिलाई से टीका किया। इसके बाद कृतिका और अंकुर ने एक-दूसरे को जयमाल पहनाया। ट्रेनिंग में मिले थे दोनों, अब मुकम्मल हुई लव स्टोरी: कानपुर की रहने वाली कृतिका मिश्रा बिहार कैडर की IAS हैं। 30 नवंबर, 2025 को दोनों की लखनऊ में सगाई हुई थी। कृतिका और अंकुर मसूरी में ट्रेनिंग के दौरान मिले थे। वहीं से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई थी। पढ़ें पूरी खबर… ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… नेशनल: NEET छात्रा मौत केस-दिल्ली में प्रोटेस्ट..पीड़िता की मां शामिल :पटना में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM का पुतला फूंका, ‘पप्पू यादव को रिहा करो’ के नारे लगाए (पूरी खबर पढ़ें) स्पोर्ट्स: सूर्या बोले- मियां बैग पैक करके आ जाओ:सिराज का जवाब- मजाक मत करो, स्पेन जा रहा हूं; DSP के वर्ल्डकप टीम में आने की कहानी (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: गुजरात में स्टूडेंट ने महिला टीचर को थप्पड़ मारा: देर से आने पर टोका था; बोला- मुझसे सवाल करने वाली तुम होती कौन हो (पूरी खबर पढ़ें) स्पोर्ट्स: टी-20 वर्ल्डकप- न्यूजीलैंड ने अपना सबसे बड़ा टारगेट चेज किया: अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया, साइफर्ट का अर्धशतक, फर्ग्यूसन को 2 विकेट (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: अजित पवार की अस्थियां लेकर बेटा नंगे पैर संगम पहुंचा: पत्रकारों के सवाल पर चुप रहे; प्राइवेट जेट से परिवार प्रयागराज आया (पूरी खबर पढ़ें) इंटरनेशनल: जापान चुनाव- एग्जिट पोल में PM ताकाइची को बड़ी बढ़त: 465 में से 328 सीटें मिलने की उम्मीद; कहा- हारी तो इस्तीफा दे दूंगी (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: RSS के कार्यक्रम में अक्षय कुमार-विक्की कौशल हुए शामिल: व्याख्यानमाला में मोहन भागवत बोले- सलमान के फैशन को कॉलेज स्टूडेंट्स कॉपी करते हैं (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… शख्स ने कुल्हाड़ी से निशाना लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया अमेरिका के जेसी रूड ने सबसे दूर 67 मीटर दूर कुल्हाड़ी फेंककर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उनसे पहले तुर्किए के उस्मान गुरकु ने 56 मीटर दूर से कुल्हाड़ी से निशाना लगाया था।
📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… कहां छिपा है 400 किलो सोना चुराने वाला सिमरनप्रीत: 32 करोड़ खर्च, लेकिन कनाडा पुलिस खाली हाथ; तीन साल बाद पाकिस्तानी मास्टरमाइंड अरेस्ट गाजियाबाद सुसाइड- बच्चियों के पिता ने उलझाया केस: पहले गेम, फिर कोरियन कल्चर और साली की मौत पर सस्पेंस; क्या है सच्चाई बांग्लादेश से भास्कर: ‘डॉ. यूनुस पार्टियों के दबाव में, मुझे इस्तीफा देना पड़ा’: शेख हसीना को भगाने वाले स्टूडेंट लीडर बोले- जमात जीती, तो अल्पसंख्यकों को परेशानी होगी आज का एक्सप्लेनर: रूस में 4 भारतीय छात्रों पर हमला, उनके खून से दीवार पर ‘स्वास्तिक’ बनाया; हिटलर के शासन वाले इस निशान की कहानी संडे जज्बात-पापा को थप्पड़ मारे, मां को पीटा: पता चला कि गोद ली बेटी हूं तो 2 साल कमरे में बंद रही, दिनभर देखती थी क्राइम पेट्रोल जरूरत की खबर- सेहत का खजाना कुलथी दाल: प्रोटीन का बेस्ट सोर्स, कब्ज में फायदेमंद, जानें इसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू, हेल्थ बेनिफिट्स 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:मलेशिया में मोदी बोले- आतंकवाद से समझौता नहीं; दावा- महाराष्ट्र में नाबालिगों ने वोट डाले, UP में IAS कृतिका-अंकुर की शादी
