हरियाणा के नूंह जिले के तावड़ू शहर में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। होज वाली मस्जिद के बाहर स्थित एक सीएससी सेंटर और मनी ट्रांसफर की दुकान से अज्ञात बदमाश 2 लाख 26 हजार 350 रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए। घटना उस समय हुई जब दुकानदार जुमे की नमाज अदा करने मस्जिद गया हुआ था। दुकान संचालक नईम खान ने बताया कि 6 फरवरी को दोपहर करीब 2 बजे वह नमाज के लिए मस्जिद गए थे। उन्होंने अपनी दुकान पर 6 वर्षीय बेटे को बैठाया हुआ था। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति दुकान में आए और बच्चे को टोपी लाने के बहाने बाहर भेज दिया। जैसे ही बच्चा बाहर गया, आरोपियों ने दुकान के दोनों गल्लों के ताले तोड़े और नकदी लेकर फरार हो गए।
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात कुछ देर बाद जब बच्चा दुकान में लौटा तो उसने चोरी देखी और शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। पीड़ित ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी थाना शहर तावड़ू पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 और 331(4) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। व्यापारियों में दहशत का माहौल पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद से इलाके के व्यापारियों में दहशत और चिंता का माहौल है। व्यापारी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।
नूंह में CSC सेंटर से 2.26 लाख रुपए चुराए, VIDEO:बेटे को छोड़ नमाज पढ़ने गया संचालक; युवक ने बच्चे को टोपी लाने भेजा
