पंजाब में ट्रक में घुसी हरियाणा के परिवार की कार:उड़े परखच्चे, 2 महिलाओं समेत 4 की मौत; शादी में शामिल होकर चंडीगढ़ से लौट रहे थे

Spread the love

पंजाब के मानसा जिले में हुए सड़क हादसे में हरियाणा के सिरसा जिले के परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। इनमें दो महिलाएं भी शामिल है। हादसा शुक्रवार की देर रात मानसा-सिरसा रोड पर सरदूलगढ़ गांव के पास कार के ट्रक से टकराने के कारण हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। में दो महिलाओं समेत चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर को गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलते ही सरदूलगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने सबसे पहले घायल ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके बाद चारों शवों को कार की बॉडी काटकर अंदर से निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतकों के परिवारों को जानकारी देकर घटना की जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि ड्राइवर को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ। सड़क हादसे के बाद की PHOTOS… यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए कैसे हुआ हादसा… ड्राइवर को नींद आने के कारण हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार सामने से ही सीधे ट्रक से टकराई थी। संभवत: कार के ड्राइवर को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ। क्योंकि वे लगताार सफर कर रहे थे। पहले सिरसा से चंडीगढ़ गए, शादी में शामिल हुआ और वहां से सीधे सिरसा लौट रहे थे। संभवत: ज्यादा सफर की वजह से ड्राइवर थक गया होगा। उधर, हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया था। मोबाइल पर कॉल आने से परिवार के बारे में पता चला
सरदूलगढ़ थाने के एसएचओ गणेशवार कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान नहीं हुई थी। इसी दौरान कार में पड़े एक मोबाइल पर कॉल आई, जिससे रिसीव करने पर जानकारी मिली की यह परिवार हरियाणा के सिरसा का रहने वाला है। कॉल करने वाले व्यक्ति के पास इस मृतकों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी, लेकिन उसने इतना जरूर कहा कि वह इनके परिवार को जानकारी दे देगा।