करनाल के मधुबन थाना क्षेत्र के गांव दहा में एक प्रवासी मजदूर ने संदिग्ध परिस्थितियों में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शव पंखे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया गया है। प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का कारण घरेलू कलह माना जा रहा है। घर में पंखे से लटका मिला शव
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव दहा निवासी रवि पुत्र राम सिंह उम्र 37 वर्ष ने अपने घर में पंखे पर रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी परिजनों और आसपास के लोगों को उस समय हुई, जब काफी देर तक घर के अंदर कोई हलचल नहीं दिखी। दरवाजा खोलने पर शव फंदे पर लटका मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। तीन बच्चों का पिता, मजदूरी कर चलाता था परिवार
मृतक रवि प्रवासी था और मजदूरी का काम करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वह तीन बच्चों का पिता था। बताया गया है कि उसकी पत्नी उससे अलग रहती थी, जिस कारण घर में लंबे समय से पारिवारिक तनाव चल रहा था। पुलिस का मानना है कि इसी घरेलू कलह के चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस और एफएसएल टीम ने की जांच घटना की सूचना मिलते ही मधुबन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। जांच को पुख्ता करने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भिजवाया गया। थाना प्रभारी ने दी जानकारी मधुबन थाना प्रभारी गौरव ने बताया कि गांव दहा में एक प्रवासी द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। शुरुआती जांच में आत्महत्या का कारण घरेलू कलह सामने आ रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
करनाल में व्यक्ति ने किया सुसाइड:घरेलू कलह के चलते उठाया कदम, पुलिस और एफएसएल टीम ने की जांच
