यूपी की बड़ी खबरें:कानपुर में 10वीं का छात्र ट्रेन के आगे कूदा, नोट में लिखा- वो लड़की सही है, मैं मरने जा रहा हूं

Spread the love

कानपुर में 10वीं के छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। पुलिस को छात्र के आईपैड के कवर में सुसाइड नोट मिला। नोट में लिखा- मैं समीर सैनी हूं, मुझे मेरी गली का एक लड़का ब्लैकमेल कर रहा है। मैं मरने जा रहा हूं। इसको कड़ी से कड़ी सजा मिले। उस लड़की की कोई गलती नहीं है। पूरी गलती मुर्गी (मोहल्ले के एक लड़के का नाम) की है। रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर छात्र की शिनाख्त की। घरवालों ने बताया कि बुधवार शाम वह कोचिंग के लिए घर से निकला था। मगर वह कोचिंग नहीं पहुंचा। गुरुवार सुबह वह पोस्टमार्टम पहुंचे। घटना पनकी थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर जालौन में इंस्पेक्टर अरुण राय की मौत का मामला, आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा की जमानत याचिका खारिज जालौन के कुठौंद थाने में तैनात रहे इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय की मौत के मामले में गुरुवार को आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा की जमानत याचिका खारिज कर दी गई। इस प्रकरण में पिछले दो माह से उरई जिला कारागार में बंद महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) अभिषेक खरे की अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। यह मीनाक्षी शर्मा की इस मामले में पांचवीं पेशी रही। इससे पहले मीनाक्षी शर्मा की पेशी 19 दिसंबर, 1 जनवरी, 13 जनवरी और 23 जनवरी को भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हो चुकी है। वह 7 दिसंबर 2023 से न्यायिक हिरासत में है और यह पूरा मामला न्यायालय की निगरानी में आगे बढ़ रहा है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश से 1 लाख से ज्यादा लोग लापता, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, सुनवाई आज इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने उत्तर प्रदेश में गुमशुदा व्यक्तियों के संबंध में स्वतः संज्ञान लिया है। न्यायालय ने पाया कि पिछले लगभग 2 साल में प्रदेश से 1,08,300 लोग लापता हुए हैं, जिनमें से पुलिस केवल 9,700 का ही पता लगा सकी है। न्यायालय ने इस स्थिति को अत्यंत चिंताजनक और गंभीर मानते हुए इसे ‘प्रदेश में गुमशुदा व्यक्तियों के संबंध में’ शीर्षक से जनहित याचिका के रूप में दर्ज करने का आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 5 फरवरी को यानी आज होगी। पूरी खबर पढ़िए… गोरखपुर में 30 लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार, दुबई में नौकरी दिलाने का झांसा देता था गोरखपुर की राजघाट थाने की पुलिस ने 30 लाख की ठगी करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। उसने एक व्यक्ति से दुबई भेजने के नाम पर पैसे लिए थे। युवक का जब काम नहीं हुआ तो उसने पैसे वापस मांगे। जिसके बाद वह शहर छोड़कर संतकबीर नगर में भाग गया था। पुलिस ने उस पर 15000 रुपए का इनाम घोषित था। बुधवार को उसे दुधरा इलाके से अरेस्ट किया है। उसकी पहचान महाराष्ट्र के ठाणे खण्डु पाडा भिवण्डी डाण्डेकरवाडी निवासी फारुक अली निजामी के रूप में हुई है। पता चला है कि उसने 49 लोगों से फ्रॉड किया था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर प्रयागराज में टायर शोरूम मालिक ने तीन अधिवक्ताओं को बंधक बनाकर मारपीट की प्रयागराज के सिविल लाइन्स में एक टायर शोरूम में क्लेम के तहत टायर लेने पहुंचे तीन अधिवक्ताओं को बंधक बनाकर मारपीट की गई। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों समेत कई अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। म्योर रोड राजापुर थाना कैंट के रहने वाले अधिवक्ता अजय कुमार बताया कि बुधवार की शाम करीब 5 बजे वह सिविल लाइन्स स्थित एमआरएफ टायर शोरूम (आटो सेल्स चौराहा) में क्लेम के तहत दिया गया टायर लेने पहुंचे थे। उसी दौरान शोरूम में मौजूद राहुल गुप्ता, उसका भाई और 10 से 15 कर्मचारी एकजुट होकर विवाद करने लगे। उनके साथ मारपीट की गई। यहां पढ़ें पूरी खबर