सिरसा जिले के केलनिया रोड पर सीवरेज लाइन की पैमाइश करने गए 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक सीवरेज लाइन में उतरने के बाद लापता हो गया था, जिसका शव तीन घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया।मृतक की पहचान गोलू पुत्र ज्ञानचंद के रूप में हुई है। गोलू शादीशुदा था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। यह घटना उस समय हुई, जब वह सीवरेज लाइन की पैमाइश के लिए अंदर गया था। सीवरेज की गैस के कारण बेहोश होकर गिरा स्थानीय लोगों ने बताया कि दो युवक सीवरेज लाइन की पैमाइश करने पहुंचे थे। गोलू सीवरेज लाइन के अंदर गया और लापता हो गया। उसे बाहर निकालने के लिए दूसरा युवक राजाराम भी सीवरेज लाइन में उतरा। राजाराम सीवरेज गैस के कारण बेहोश होकर गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और राजाराम को रस्सी की मदद से बाहर निकाला। इसके बाद गोलू की तलाश शुरू की गई। दो घंटे बाद भी नहीं पहुंचा कोई अधिकारी वहीं लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोलू का शव सीवरेज लाइन से बरामद किया गया। घटना के दो घंटे बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। दोनों युवक कंगनपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बोला कि अभी तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी हमारे बेटों को बचाने के लिए नहीं पहुंचा है और न ही अभी तक ठेकेदार मौके पर पहुंचा। राजनीतिक पार्टियों को निशाना बनाया परिवार ने कहा कि यह सीवरेज ढानियों के पास है और हमेशा इसी तरह यहां से टूटा रहता है और कोई भी हादसा हो सकता है। आज हमारे बेटे की जान गई है और कल को किसी और के बेटे की भी जान जा सकती है। उन्होंने राजनीतिक पार्टियों को भी निशाना बनाया। बोले कि राजनीतिक पार्टियां वोट बटोरने के लिए हर समय लोगों के घरों में चक्कर लगाते हैं। जब किसी का बेटा किसी का भाई इस तरह मर रहा होता है, तो उस समय किसी तरह की कोई उसे सुविधा नहीं दी जाती। मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा और मृतक युवक की डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टमटम के लिए सिरसा सिविल अस्पताल शव गृह में रखवाया। जिम्मेवार पर सख्त एक्शन लेने की मांग घटना के दौरान सिरसा विधायक गोकुल सेतिया मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी बोला कि मृतक के परिवार को भी आर्थिक सहायता होगी, हमारी तरफ से दी जाएगी और जो घटना का जिम्मेवार है, उस अधिकारी को सख्त से सख्त सजा दी जाए और उस पर एक्शन लिया जाए। इस तरह से शहर के अंदर जगह जगह पर सीवरेज खोदकर छोड़े हुए हैं, उन पर जल्द से जल्द काम करवाकर उनके ऊपर ढक्कन लगा दिया जाए।
सिरसा में सीवरेज में गिरने से युवक की मौत:लाइन की पैमाइश करने गया था; तीन घंटे मशक्कत कर निकाला शव
