हरियाणा के करनाल में ताऊ ने घर में घुसकर भाई की बेटी के साथ मारपीट कर दी। फरवरी में होने वाली उसकी शादी रोकने की भी धमकी दी। आरोप है कि परिवार वाले शादी का सामान खदीदने के लिए जा रहे थे, तभी लड़की का ताऊ और उसका बेटा घर में घुस गया। इसके बाद शादी को रोकने की धमकी देते हुए गंडासी से हमला कर दिया। घर की महिलाओं को भी ईंट मारकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों भाइयों के बीच कई साल से जमीनी विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर दोनों परिवार में विवाद चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला… शादी रोकने और जान से मारने की धमकी
परिवार का कहना है कि ओमप्रकाश और उसके बेटे ने बेटी की शादी रोकने की भी धमकी दी। बेटी की 20 फरवरी को ही शादी होनी है। अगर उन्होंने बेटी की शादी की तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। इसके बाद प्रियंका ने बेटे विकास को फोन किया। विकास ने सुभाष को सरकारी अस्पताल घरौंडा में भर्ती कराया। जहां, डॉक्टरों ने सुभाष को करनाल सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस बोली- जांच कर कार्रवाई की जाएगी
मूनक थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़ितों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
करनाल में घर में घुसकर बुजुर्ग-बेटी पर जानलेवा हमला:20 फरवरी की शादी रोकने की धमकी; ईंट से किए वार, केस वापस लेने का दबाव
