REEL बना रहे युवक की मौत का VIDEO:बरेली में पैर फिसलने से पुल से गिरा, ऊपर 100 किलो के तीन पत्थर गिरे

Spread the love

बरेली में रील बना रहे 22 साल के युवक की मौत हो गई। वह निर्माणाधीन पुल के किनारे रखी सीमेंट स्लैब (पत्थर) पर चढ़कर पोज दे रहा था, तभी उसका युवक का पैर फिसल गया। वह पुल से नीचे गिरा। उसके ऊपर करीब 100 किलो वजनी तीन स्लैबें आकर गिर गईं। साथी ने स्लैबों को हटाने की कोशिश की, लेकिन हटा नहीं पाया। थोड़ी देर में युवक की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। स्लैब इतनी भारी थी कि उसे हटाने के लिए हाइड्रा मशीन बुलानी पड़ी। तब जाकर शव को बाहर निकला गया। मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र का है। युवक की पहचान रिछोला किफायतुल्ला के फैजान के रूप में हुई है। इंस्टाग्राम पर उसके 9635 फॉलोवर्स थे।
इस हादसे से जुड़ी देखे कुछ तस्वीरें …. दोस्त बना रहा था वीडियो
मोहम्मद फैजान पेशे से नाई था। शुक्रवार शाम 4:30 बजे फैजान अपने दोस्त अनुज गंगवार के साथ सिजौलिया गांव के पास बन रहे पुल पर रील बनाने गया। अनुज मोबाइल से फैजान का वीडियो शूट कर रहा था। फैजान पुल के किनारे रखी कई स्लैबों के ऊपर चढ़ गया। वो रील के लिए पोज दे ही रहा था, तभी अचानक उसका बैलेंस बिगड़ा और वह फिसल गया। पुल के एक तरफ पक्की सड़क थी, दूसरी तरह खेत था। फैजान दूसरी तरफ यानी नीचे खेत में गिरा। जैसे ही फैजान गिरा, वैसे ही उसके ऊपर भरभराकर भारी-भरकम सीमेंट्स के तीन स्लैब गिर पड़े। वह स्लैब के नीचे दब गया। उसका दोस्त अनुज उसे बचाने के लिए नीचे उतरा। लेकिन तीन स्लैबों को हटाना मुमकिन नहीं था। उसने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया। दोस्तों और परिजनों को फोन किया।
हाइड्रा से हटाए गए स्लैब, तब तक थम चुकी थीं सांसें
शोर सुनकर आसपास के लोग और निर्माण कार्य में लगे मजदूर दौड़ पड़े। मौके पर चीख-पुकार मच गई। भारी स्लैब्स को हाथों से हटाना बिल्कुल भी मुमकिन नहीं था। इसलिए तुरंत हाईवे निर्माण कंपनी की हाइड्रा मशीन बुलाई गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद मलबे को हटाया गया। लेकिन तब तक फैजान की मौत हो चुकी थी। भाई-बहनों में 5वें नंबर पर था फैजान अपने भाई-बहनों में पांचवें नंबर पर था। जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे और बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव लेकर घर चले गए। हालांकि, बाद में सूचना मिलने पर कस्बा चौकी इंचार्ज सुनील कुमार ने घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। पिता मेहंदी हसन ने बताया- फैजान शाम करीब पांच बजे दोस्त अनुज के साथ घूमने के लिए घर से निकला था। कुछ देर बाद उसकी मौत की खबर मिली। हमें अंदाजा भी नहीं था, कि ऐसा कुछ हो जाएगा। हादसे के बाद फैजान के भाई हुस्ने मुस्तफा, नूरे मुस्तफा, जीशान, उवैश और दो बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रील बनाने वालों के लिए सबक …………………….. ये भी पढ़ें- मंत्री स्वतंत्र देव का BJP विधायक ने रास्ता रोका:काफिले के आगे 50 गाड़ियां लगाईं, धक्का-मुक्की-बवाल; अखिलेश बोले- ये हारने वाले हैं यूपी के महोबा जिले में भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आपस में भिड़ गए। मंत्री एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे विधायक ने 100 ग्राम प्रधानों के साथ मिलकर उनका रास्ता रोक लिया। 30 कार और 20 बाइकें मंत्री के काफिले के सामने खड़ी कर दी। पढ़िए पूरी खबर…