हिसार में भ्रूण लिंग जांच करता JJP नेता डॉक्टर गिरफ्तार:स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा, 8वीं बार पकड़ा गया

Spread the love

हरियाणा के हिसार में भ्रूण लिंग जांच करते जेजेपी नेता डॉक्टर को को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को लिंग जांच करने की गुप्त सूचना मिली थी। इसी पर टीम ने पुलिस के साथ मिलकर क्लिनिक पर छापा मारा। सूत्रों के अनुसार, डॉक्टर अनंतराम बरवाला मौके पर भ्रूण लिंग की जांच करते हुए पाए गए। सात बार पहले भी पकड़ा गया डॉक्टर
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डॉ. अनामिका बिश्नोई के नेतृत्व में रेड की। रेड के दौरान बालाजी क्लीनिक के ऊपरी मंजिल पर डॉ. बरवाला भ्रूण लिंग जांच करते मिले। टीम ने तुरंत उनको मौके पर ही पकड़ लिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच में जुटी गई है। इससे पहले भी डॉक्टर अनंतराम सात बार भ्रूण लिंग जांच करते हुए पकड़े गए हैं। हाईकोर्ट से बेल पर रिहा हुआ
हाईकोर्ट ने डॉ. अनंतराम को कुछ महीने पहले ही बेल पर रिहा किया था। डॉ. अनंतराम बरवाला के बेटे का बीमारी के कारण निधन हो गया था। इसके लिए उन्होंने हाईकोर्ट मे बेल याचिका लगाई थी। बेल मिलने के बाद वह दोबारा भ्रूण लिंग जांच के कार्य में शामिल हो गया। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…