Bageshwar News: बागेश्वर के रहने वाले मोहन राम 62 साल की उम्र में भी अपनी धुन और नृत्य से सभी को मंत्रमुग्ध कर देते हैं. ढोल की 22 विधाओं में निपुण मोहन राम सिर्फ वाद्य यंत्र नहीं बजाते, बल्कि कुमाऊं की लोक संस्कृति का जीवंत रूप प्रस्तुत करते हैं. उनके कार्यक्रम में बच्चे, युवा और बुजुर्ग सब झूम उठते हैं. सोशल मीडिया पर उनके ढोल वादन और नृत्य के वीडियो वायरल हो रहे हैं. जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं.
हर कोई इनका दीवाना, 22 विधाओं के जादूगर बागेश्वर के मोहन राम…जब ढोल पर देते हैं थाप तो थिरक उठते हैं पहाड़
