हरियाणा के हांसी में छत से गिरने वाली युवती रजनी के मामले में नया खुलासा हुआ है। रजनी 20 साल की उम्र में 3 शादियां कर चुकी थीं। वह वर्तमान में रोहतक में रह रही थी। इससे पहले रजनी सिवानी के बड़वा और कलानौर में भी शादी कर चुकी है। रजनी के माता-पिता चरखी दादरी में रहते हैं। रजनी की मौत की खबर सुनकर उसके माता-पिता हांसी पहुंचे। उन्होंने यहां रजनी का शव साथ ले जाने से साफ इनकार कर दिया। जिसके बाद प्रशासन की मौजूदगी में हांसी में ही उसका अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने बताया कि उन्होंने काफी समय पहले ही रजनी को बेदखल कर दिया था। रजनी का व्यवहार ठीक नहीं था, जिसके चलते उसकी एक के बाद एक 3 शादियां हुई थीं। रजनी की मौत से जुड़े दो फुटेज… पांच भाई बहनों में चौथे नंबर की थी रजनी
रजनी के माता-पिता ने बताया कि उनके पांच बेटे-बेटियां हैं। इनमें तीन बहनें और दो भाई हैं। रजनी चौथे नंबर की थी। रजनी की एक छोटी बेटी है, जो फिलहाल अपने नाना-नानी के पास रह रही है। रजनी समय-समय पर फोन कर अपनी बेटी से बात करती थी। शनिवार शाम करीब 6 बजे उसकी आखिरी बार बेटी और परिवार से बातचीत हुई थी। उसने तबीयत खराब होने की बात कही थी और सुबह दोबारा फोन करने का आश्वासन दिया था, लेकिन सुबह जब पिता ने कॉल की तो फोन काट दिया गया। कुछ समय बाद उन्हें रजनी की मौत की सूचना मिली। अब सिलसिलेवार पढ़िए कैसे हुआ हादसा… पुलिस बोली-मामले की जांच जारी
थाना प्रभारी सुखजीत सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि घटना में घायल विकास की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। परिजनों द्वारा शव लेने से इनकार किए जाने के बाद, प्रशासन की अनुमति से रजनी का अंतिम संस्कार हांसी के सिसाय रोड स्थित श्मशान घाट में करा दिया गया।
छत से गिरने वाली युवती 3 शादियां कर चुकी:परिजनों का शव ले जाने से इनकार, हांसी में दोस्तों संग शराब पार्टी करने आई थी
