सिरसा जिले में बीजेपी नेता रोहताश जांगड़ा को धमकी मिलने के बाद पुलिस कॉलर का सुराग लगाने में जुटी है। बीजेपी नेता रोहताश जांगड़ा को पुलिस ने सिक्योरिटी दे दी है। अभी सिक्योरिटी में एक पुलिसकर्मी बीजेपी नेता को मिला है। इसके अलावा कुछ दिनों से गश्त टीम उनके घर पर लगातार चक्कर लगा रही है। सूत्रों की मानें तो पुलिस की ओर से जांच में सामने आया कि बीजेपी नेता को जिस नंबर से धमकी मिली थी, वह पाकिस्तान का नंबर है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि पाकिस्तान में बैठे किस व्यक्ति ने धमकी दी है या उस नंबर से किसी लोकल ने यह धमकी दी है। हालांकि, कॉल करने वाले की बोली आम भाषा ही थी, जिससे आरोपी के लोकल होने का शक जताया जा रहा है। धमकी मिलने के बाद, शुरू में दो- तीन दिन तक न पुलिस ने न तो सिक्योरिटी दी थी तो न ही बीजेपी नेता ने कोई डिमांड की थी। पुलिस शाम-सुबह अक्सर घर पर चक्कर लगा रही थी। इस बीच बीजेपी नेता रोहताश को किसी काम से बाहर जाना था तो इस पर उन्होंने पुलिस को अवगत करवाया। जिस पर उनको सिक्योरिटी उपलब्ध करवाई है। फिर भी स्थानीय थाना पुलिस हर समय उनसे अपडेट ले रही है। पाकिस्तानी नंबर होने से बढ़ा खतरा बीजेपी नेता को धमकी मामले में पाकिस्तानी नंबर होने से खतरा बढ़ गया है। पुलिस भी इसे गंभीरता से लेते हुए पता लगाने में जुटी है। इसके लिए सिरसा और गुरुग्राम की साइबर सेल पुलिस को जांच के लिए लगाया गया है। आईपी एड्रेस का पता लगाया जा रहा है और ट्रेस किया जा रहा है। 20 जनवरी को मिली थी धमकी, राजनीति छोड़ने को कहा था रोहताश जांगड़ा को मंगलवार 20 जनवरी को सुबह 11.29 बजे धमकी मिली थी और कॉल करने वाले ने राजनीति छोड़ने और पीएम, सीएम व पूर्व खट्टर को भी गाली देते हुए जान से मार देने की धमकी थी। 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। बीजेपी के सिरसा से वरिष्ठ नेता है और पुराने समय से आरएसएस से जुड़े हुए हैं। उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व सीएम व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से जान-पहचान है। सीएम के साथ वह भी मंच पर पहली पंक्ति पर नजर आते हैं। बीते विधानसभा चुनाव में बीजेपी सरकार की ओर से रोहताश जांगड़ा को विधायक उम्मीदवार घोषित किया गया था। हाल में उनकी पुत्रवधू अंजू जांगड़ा की सरकार द्वारा सीधे मनोनीत पार्षद नियुक्ति हुई है।
सिरसा में BJP नेता को धमकी के बाद मिली सिक्योरिटी:पाकिस्तान के नंबर से आई कॉल, राजनीति छोड़ने को कहा, दिया था 24 घंटे का अल्टीमेटम
