हरियाणा के गुरुग्राम के खंडेवला में विनीत मर्डर केस का खुलासा हो गया है। आरोपियों ने शराब पीने के लिए विनीत की दुकान से चखना खरीदा था, लेकिन इसकी पेमेंट देने से इनकार किया था। इसी रंजिश के चलते विनीत को किडनैप किया गया और बेरहमी से इतना पीटा की उसकी जान नहीं बच सकी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने आरोपियों ने खुलासा किया कि वे खेतों में पैग लगाते रहे और विनीत को पीटते रहे। वह जान बख्शने की गुजारिश करता रहा, लेकिन उनका दिल नहीं पसीजा और तब तक मारते रहे, जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। अधमरा करके आरोपी उसे हेली मंडी के चिरंजीव अस्पताल के पास फेंक कर फरार हो गए। सिलसिलेवार जानिए विनीत मर्डर केस का घटनाक्रम… यहां जानिए विनीत और आरोपियों के बारे में… राजस्थान और उत्तराखंड में छिपे, सर्विलांस से पकड़े गए
जांच अधिकारी पीएसआई देवेंद्र ने बताया कि वारदात को अंजाम देकर पांचों आरोपी राजस्थान के सीकर और उत्तराखंड में अलग अलग जगहों पर छिपे रहे। जब वे एनएच 48 से निकल रहे थे तो सर्विलांस और तकनीकी आधार पर पुलिस ने पंचगांव चौक के पास से आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। ——————— ये खबर भी पढ़ें… गुरुग्राम में दोस्तों ने पीटकर की युवक की हत्या:इलाज के दौरान तोड़ा दम, गांव में तनाव; 3 दिन पहले किया था हमला गुरुग्राम जिले के फर्रुखनगर में एक युवक की उसके दोस्तों ने ही पीट-पीटकर हत्या कर दी। तीन दिन पहले झगड़ा हुआ था, उसके बाद से ही विनीत नाम का युवक आईसीयू में भर्ती था। जिसकी मंगलवार अलसुबह मौत हो गई। पुलिस ने लड़ाई झगड़े के साथ ही FIR में हत्या की धाराएं जोड़ दी हैं। (पूरी खबर पढ़ें)
गुरुग्राम में चखने को लेकर मर्डर:शराब पार्टी के लिए बिना पेमेंट चखना देने से मना किया, आरोपी पैग लगा-लगाकर पीटते रहे
