Inspiring Story: पत्थर तोड़ना हो खेत में काम या जंगल से चारा लाना, मिलिए पहाड़ों को संभालती पहाड़ सी मजबूत महिलाओं से

Spread the love

Pithoragarh News: पहाड़ों की महिलाएं सिर्फ़ घर की जिम्मेदारी नहीं संभालतीं, बल्कि पूरे परिवार की रीढ़ होती हैं. कठिन भौगोलिक परिस्थितियों, सीमित संसाधन और पलायन के बावजूद ये महिलाएं खेती, पशुपालन, जंगल से चारा-लकड़ी लाना, बच्चों की परवरिश और कमाई की मेहनत करती हैं. कई महिलाएं बिना पति या बेटे के भी अकेले ही घर चला रही हैं और आत्मनिर्भर बन रही हैं. उनका संघर्ष, साहस और मेहनत पहाड़ों की जीवनशैली में नई ऊर्जा भर रहा है.