झज्जर शहर में स्थित गौड़ अस्पताल के संचालक से दो करोड़ की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। शहर में नागरिक अस्पताल के पास स्थित गौड़ अस्पताल के मालिक को फोन कर रंगदारी मांगी गई है। जानकारी के अनुसार फिरौती रोहित गोदारा गैंग की ओर से मांगी गई है। फिरौती न देने पर मारने की धमकी रोहित गोदारा गैंग की ओर से गौड़ अस्पताल के मालिक डॉ. सुरेंद्र गौड़ को वॉट्सऐप कॉल करके रंगदारी मांगी गई है। संचालक को दो करोड़ देने की धमकी मिली है। कॉल कर अस्पताल संचालक को फिरौती न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी महेन्द्र नामक व्यक्ति ने दी है। अस्पताल संचालक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। व्यक्ति ने अपना नाम महेंद्र बताया पुलिस को दी शिकायत में अस्पताल मालिक सुरेंद्र गौड़ ने बताया कि उसके पास 15 जनवरी को वॉट्सऐप पर कॉल आया और उसने अपना नाम महेंद्र बताया है। सामने से कॉल करने वाले उससे दो करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है। रुपए न देने की बात पर कॉल करने वाले ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस झज्जर के गौड़ अस्पताल के संचालक डॉ. सुरेंद्र गौड़ को रंगदारी की धमकी मिली है। अस्पताल मालिक ने सिटी थाना झज्जर में बीते दिन शिकायत दी जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
झज्जर में अस्पताल मालिक से मांगी 2 करोड़ फिरौती:वॉट्सऐप कॉल कर मारने की धमकी; रोहित गोदारा गैंग का नाम आया सामने
